फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The situation is worrying... Bumper money is being spent on tobacco addiction, 19 crore liters of milk may come

Chandigarh News: हालात चिंताजनक... तंबाकू के नशे पर खर्च हो रहा बंपर पैसा, आ सकता है 19 करोड़ लीटर दूध

Thu, 01 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
The situation is worrying... Bumper money is being spent on tobacco addiction, 19 crore liters of milk may come
चंडीगढ़। तंबाकू के नशे पर हर साल इतना पैसा खर्च हो रहा है कि इससे 2 लाख टन आटा या 19 करोड़ लीटर दूध खरीदा जा सकता है। इस आंकड़े से यह साबित हो रहा है कि तंबाकू देश की अर्थव्यवस्था को किस प्रकार कमजोर बना रहा है। यह बातें संघ (दक्षिण-पूर्व एशिया) के उप क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राणा जे सिंह ने विश्व तंबाकू दिवस पर पीजीआई ई-रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल की ओर से आयोजित वेबिनार में वी नीड फूड नॉट टोबैको विषय पर बतौर वक्ता कहीं। इस अवसर पर उन्होंने संघ द्वारा तैयार तथ पत्रक भी जारी किया। कार्यक्रम में पीजीआई ई-रिसोर्स सेंटर फॉर टोबैको कंट्रोल (आरसीटीसी) के निदेशक डॉ. सोनू गोयल ने कहा कि भारत में 4.3 लाख हेक्टेयर भूमि का उपयोग तंबाकू की खेती के लिए किया जाता है। इस भूमि का उपयोग कर 50 लाख किलो फल और 20 लाख टन चावल की खेती की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आरसीटीसी किसानों को वैकल्पिक आजीविका के मॉडल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय सलाहकार डॉ. जगदीश कौर ने तंबाकू मुक्त पहल पर कहा कि हमें तंबाकू एंडगेम को प्राप्त करने के लिए आपूर्ति पक्ष पर विशेष गौर करना होगा। वहीं स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अतिरिक्त उप महानिदेशक डॉ. लीमापोकपम स्वस्तिचरण ने कहा कि भारत सरकार किसानों के लिए व्यवहार्य विकल्पों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में लगभग एक लाख एकड़ भूमि को पहले ही तंबाकू की खेती से वैकल्पिक फसलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। तुर्की की एफ्जा एवरेंगिल, श्रीलंका के डॉ. अमित यादव और डॉ. पुरुषोत्तम गिरी ने भी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed