{"_id":"68e952d8d172a98c4f0109b7","slug":"the-second-report-of-the-chandigarh-ncd-registry-will-be-released-today-at-pgi-chandigarh-news-c-16-pkl1079-841598-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पीजीआई में आज होगा चंडीगढ़ एनसीडी रजिस्ट्री की दूसरी रिपोर्ट का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पीजीआई में आज होगा चंडीगढ़ एनसीडी रजिस्ट्री की दूसरी रिपोर्ट का विमोचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञ करेंगे गैर-संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। विश्व एनसीडी फेडरेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग और पीजीआई के सहयोग से शनिवार को पीजीआई के एडवांस आई सेंटर ऑडिटोरियम में चंडीगढ़ एनसीडी रजिस्ट्री की दूसरी रिपोर्ट का विमोचन किया जाएगा। यह डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की पहली एकीकृत गैर-संचारी रोग (एनसीडी) रजिस्ट्री है, जो 2018 से कैंसर, स्ट्रोक, हार्ट अटैक, यंग डायबिटीज, एप्लास्टिक एनीमिया, क्रॉनिक किडनी डिजीज और रयूमैटिक हार्ट डिजीज से जुड़े आंकड़े एकत्र कर रही है। रजिस्ट्री का उद्देश्य सरकारी व निजी अस्पतालों, लैबों और मृत्यु अभिलेखों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एनसीडी की प्रवृत्तियों व परिणामों का विश्लेषण करना है।
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. सुमन सिंह, जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर डॉ. जीपी थामी, पीजीआई के डीन और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। पहले सत्र में कैंसर नियंत्रण में रजिस्ट्रियों की भूमिका पर चर्चा होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रो. राकेश कपूर और प्रो. समीर मल्होत्रा करेंगे। दूसरा सत्र एनसीडी रजिस्ट्रियों को सुदृढ़ बनाने और रोकथाम संबंधी रणनीतियों पर केंद्रित रहेगा जिसकी अध्यक्षता प्रो. धीरज खुराना और संचालन प्रो. जेएस ठाकुर करेंगे।