फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The search for the accused of fraud of Rs 6 crore from MP Kher intensifies, raid at the house

Chandigarh News: सांसद खेर से 6 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी की तलाश तेज, घर पर दबिश

Wed, 20 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
The search for the accused of fraud of Rs 6 crore from MP Kher intensifies, raid at the house
चंडीगढ़। सांसद किरण खेर से छह करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी मनीमाजरा निवासी कारोबारी चैतन्य अग्रवाल को पुलिस तलाश रही है। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात और मंगलवार को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी चैतन्य के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। उधर, मंगलवार चैतन्य की ओर से दोबारा से जिला अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई। इस याचिका पर अब बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को पुलिस ने जिला अदालत में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया था कि सांसद की शिकायत पर कारोबारी चैतन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आरोपी चैतन्य के वकीलों ने सोमवार ही पहले दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी। साथ ही नई याचिका दायर करने की तैयारी शुरू कर दी थी। चैतन्य की ओर से उनके वकील ने प्रद्युम्न गर्ग ने जमानत अर्जी दायर की है। इसमें आरोपी ने खुद को बेकसूर बताते हुए खुद को झूठे मामले में फंसाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले चैतन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सांसद किरण खेर और उनके पीएस सहदेव सलारिया से जान का खतरा होने की बात कहते हुए सुरक्षा मांगी थी। हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षा प्रदान किए जाने के आदेश के बाद से वह और उसका परिवार मनीमाजरा स्थित घर से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
सांसद खेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि अगस्त 2023 में चैतन्य उनसे मिला था। उसने उन्हें विभिन्न योजनाओं में पैसे निवेश करने को प्रेरित किया। इसके बाद सांसद ने 8 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिए चैतन्य के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। आरोपों के तहत चैतन्य ने सांसद को निवेश किए गए रुपये को 18 प्रतिशत ब्याज के साथ एक माह में लौटाने का वादा किया था। बाद में खेर को मालूम पड़ा कि आरोपी उनके पैसों को योजनाओं में नहीं लगाया है बल्कि खुद उपयोग कर रहा है। इसके बाद उन्होंने आरोपी से अपने पैसे मांगे लेकिन आरोपी दुबई चला गया। कई बार कहने पर आरोपी ने दी गई कुल रकम में से 2 करोड़ ही वापस किए। बाकी रकम अब तक नहीं लौटाई। इसके बाद किरण खेर ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed