{"_id":"64614a269d1055e719047468","slug":"the-same-house-was-sold-to-many-people-a-case-of-cheating-was-registered-against-the-woman-chandigarh-news-c-16-pkl1043-140509-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक ही मकान कई लोगों को बेचा, महिला के खिलाफ ठगी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक ही मकान कई लोगों को बेचा, महिला के खिलाफ ठगी का केस दर्ज
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 में एक महिला द्वारा एक ही मकान का सौदा कई लोगों से करने का मामला सामने आया है। मनीमाजरा के डेरा साहिब मोहल्ला के अनिल कुमार की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने आपराधिक स्तर पर विश्वासघात और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा है कि सेक्टर-41बी निवासी कुलदीप कौर ने घर बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी महिला उनके संपर्क में आई और कहा कि वह अपना घर बेचना चाहती है। वह अपने लिए बड़ा घर चाहतीं थीं इसलिए आरोपी महिला की बातों में आ गईं और दो मंजिला मकान 58 लाख रुपये में खरीदने को तैयार हो गईं। अक्तूबर 2019 में डेढ़ लाख रुपये का बयाना दे दिया। अक्तूबर में ही मकान बेचने का एग्रीमेंट भी हो गया। इसके बाद वह आरोपी की मांग पर चेक के जरिए रकम देती रहीं। आरोपी महिला ने उन्हें बाद में कहा कि उन्हें अपने लिए कोई मकान नहीं मिल रहा इसलिए मकान खाली करने के लिए कुछ मोहलत दे दें। ऐसे में सेल डीड जनवरी 2020 तक आगे बढ़ा दी गई।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि 23 जनवरी 2020 को जब शिकायतकर्ता सेल डीड करने के लिए एस्टेट ऑफिस पहुंचे तो पाया कि उक्त मकान कुलदीप कौर नामक आरोपी महिला किसी अन्य को बेच चुकी है। इतना ही नहीं कई अन्य लोगों को एक ही घर वह बेच चुकी है और इसे लेकर अदालती मामले में भी लंबित हैं। ऐसे में खुद को ठगा पाते हुए उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।