फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Rose Festival has begun at PU... but the roses haven't bloomed in many of the flowerbeds.

Chandigarh News: पीयू में रोज फेस्टिवल शुरू... कई क्यारियां में नहीं खिला गुलाब

Sat, 07 Feb 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The Rose Festival has begun at PU... but the roses haven't bloomed in many of the flowerbeds.
फोटो सहित
विज्ञापन

उद्घाटन पर करीब 500 प्रतिभागियों ने 92 विभिन्न केटेगरी में लिया हिस्सा, हस्तशिल्प सामान और गेम्स के स्टॉलों पर उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 15वें रोज फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। चारों तरफ अलग-अलग तरह के फुल खिले दिखाई दिए लेकिन गार्डन में काफी क्यारियां ऐसी थी जिनमें कोई गुलाब नहीं था। कई क्यारियों में तो पौधे ही दिखाई नहीं दिए। उद्घाटन पर करीब 500 प्रतिभागियों ने 92 विभिन्न केटेगरी में हिस्सा लिया। एमटेक ने इसमें पहला स्थान, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ने दूसरा और एसजीजीएस कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू की डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. योजना रावत ने किया जबकि कुलसचिव प्रो. वाईपी वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रो. योजना रावत ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव विभाग के कार्यों को सम्मान देने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। इस अवसर पर प्रो. जगत भूषण, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. नमिता गुप्ता, जीएस चड्ढा, प्रो. लतिका शर्मा, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. गंगा राम चौधरी मौजूद रहे।
खाने-पीने, किताबों की स्टॉल पर लगी भीड़
खान-पान, किताबों, हस्तशिल्प और स्वास्थ्य उत्पादों के कई स्टॉल लगाए गए, जिन पर दिनभर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों को उनके अधिकार समझाने के लिए स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और पीजीआई की ओर से स्किन और ऑर्गन डोनेशन जागरूकता के लिए भी स्टॉल लगाया। शाम को ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में संगीत विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

आज होंगे ये कार्यक्रम

आज रंगोली, पेंटिंग, नृत्य, स्लोगन लेखन और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताएं होंगी और युवा कल्याण विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
कल कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी
रविवार को रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस, फैंसी ड्रेस, नृत्य और कोलाज मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा शाम को यूआईएफटी और वीडी की फैशन प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed