फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The protest continues in Phase 11 against the closure of shops operating from homes; residents express their anger

Chandigarh News: फेज़-11 में घरों में चल रही दुकानों को बंद कराने के विरोध में धरना जारी, लोगों का फूटा दर्द

Sun, 14 Dec 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The protest continues in Phase 11 against the closure of shops operating from homes; residents express their anger
मोहाली। फेज-11 में घरों के बाहर वर्षों से चल रही छोटी दुकानों को बंद कराने के खिलाफ स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई सीधे तौर पर उनके रोजगार और परिवार की आजीविका पर हमला है। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और गमाडा की कार्रवाई को एकतरफा और अन्यायपूर्ण बताया। शनिवार को धरने को समर्थन देने के लिए कई राजनीतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

भाजपा नेत्री आभा बंसल, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान परविंदर सिंह बैदवान और कांग्रेस नेता व डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी समेत अन्य नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया। नेताओं ने कहा कि बिना नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को सील करना अमानवीय है। इससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी सोनिया सिद्धू, रमन अरोड़ा, विक्की गर्ग, बाला ठाकुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि उनकी छोटी-छोटी दुकानों से ही घर का खर्च चलता है। वर्षों से ये दुकानें चल रही हैं। अब अचानक कार्रवाई कर उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि निगम और गमाडा नियमों का हवाला देकर केवल चुनिंदा इलाकों को निशाना बना रहे हैं, जबकि शहर के कई अन्य हिस्सों में इसी तरह की दुकानें खुलेआम चल रही हैं। धरनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखों में गुस्सा और बेबसी साफ दिखाई दी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाए, प्रभावित दुकानदारों से बातचीत करे और कोई स्थायी समाधान निकाले। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed