Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   This is how an enemy drone was taken down during 'Operation Sindoor'; soldiers share their experiences.

Chandigarh News: ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन के ड्रोन को ऐसे किया था ढेर, जवानों ने साझा किए अनुभव

Sun, 15 Nov 2026 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
This is how an enemy drone was taken down during 'Operation Sindoor'; soldiers share their experiences.
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में हथियारों की प्रदर्शनी देखने उमड़े लोग, बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने जवानों से पूछे सैन्य उपकरणों से जुड़े सवाल
विज्ञापन

सुखना लेक पर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में सेना की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, बच्चों ने जवानों से पूछे सवाल

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सुखना लेक पर आयोजित मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल-2026 में सेना की हथियार प्रदर्शनी शनिवार को लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। यहां भारतीय सेना के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुश्मन की ओर से भेजे गए ड्रोन को मार गिराने के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस दौरान आधुनिक हथियारों और सैन्य तकनीक की मदद से हवाई खतरे से कैसे निपटा गया। जवानों की बातें सुनकर लोगों को सेना की एयर डिफेंस क्षमता और ऑपरेशन के दौरान अपनाई गई रणनीति को करीब से समझने का मौका मिला।

फेस्टिवल में सेना की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के हथियार और सैन्य उपकरण रखे गए। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सेना के जवानों ने उपकरणों की बनावट, इस्तेमाल और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अलग-अलग सैन्य उपकरण देश की सुरक्षा में किस तरह भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


बच्चों ने जवानों से पूछे सवाल

प्रदर्शनी में स्कूलों से पहुंचे बच्चों का उत्साह खासा देखने को मिला। एनसीसी विद्यार्थियों समेत बच्चों ने हथियारों और सैन्य उपकरणों को नजदीक से देखा। उन्होंने जवानों से इनके इस्तेमाल और विशेषताओं से जुड़े सवाल पूछे। जवानों ने भी सरल भाषा में उनकी जिज्ञासाओं का जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अनुभवों से रूबरू हुए दर्शक
फेस्टिवल में हथियारों की प्रदर्शनी के साथ सैन्य इतिहास, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। आयोजन का उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर युवाओं और बच्चों को भारतीय सेना की भूमिका, वीरता, अनुभवों और रक्षा क्षमताओं से परिचित कराना है। जवानों से सीधे बातचीत और सैन्य उपकरणों को करीब से देखने का अवसर मिलने से दर्शकों की दिलचस्पी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed