फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The party is at this stage only because of the old workers, take care of them: Nadda

पुराने कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी आज इस मुकाम पर, उनका ख्याल रखें : नड्डा

Fri, 16 Jun 2023 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
The party is at this stage only because of the old workers, take care of them: Nadda
मनीमाजरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वीरवार को मनीमाजरा में पूर्व मेयर सरबजीत कौर के घर पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। यहां पर टिफिन बैठक का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिले के मंडल नंबर 6 के अध्यक्ष मन्नू भसीन द्वारा किया गया। नड्डा ने मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकर सहभोज किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की ओर से लाए गए टिफिन से भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने करेले की सब्जी, कढ़ी और पनीर की भुर्जी का स्वाद चखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां करीब दो घंटे रुके। इस दौरान सभी पदाधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए पुराने कार्यकर्ताओं से जुड़ने की बात कही। कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की वजह से ही पार्टी आज इस मुकाम पर है इसलिए उनका पूरा ध्यान रखा जाए। वहीं उन्होंने खिलाड़ियों, एनजीओ, संस्थाओं और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का मंत्र दिया। साथ ही अपने राजनीतिक कॅरिअर की शुरुआत के दिनों के भी उतार-चढ़ाव भी साझा कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, जिला अध्यक्ष मनीष भसीन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल, प्रदेश युवा मोर्चा सचिव कमल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन आचार्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अपरिहार्य कारणों से बदला कार्यक्रम का स्थान
टिफिन बैठक का आयोजन पहले संकट मोचन हनुमान मंदिर सुभाष नगर में होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यहां से बैठक स्थानांतरित कर इसका आयोजन वार्ड नंबर-6 की पार्षद सरबजीत कौर के निवास स्थान पर कर दिया गया। रातोंरात को तैयारी की गई। चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला में भी कई जगह नड्डा का कार्यक्रम था। इस दौरान किशनगढ़ निवासी मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन कुलविंदर सिंह काला उनके सारथी बने। वह अपनी गाड़ी में उनको हर कार्यक्रम में समय पर लेकर पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed