फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The pan maker was supplying liquor from the liquor store, lockdown, coronavirus

चंडीगढ़ में लॉकडाउन लगा है, ठेका बंद पड़ा है और पान बेचने वाला कर रहा था शराब की सप्लाई

Sat, 16 May 2020 01:08 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 16 May 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
The pan maker was supplying liquor from the liquor store, lockdown, coronavirus
कार्रवाई करती चंडीगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ आबकारी विभाग ने मध्यमार्ग स्थित सेक्टर-9डी के एक शराब ठेके के गोदाम से शराब बेचते एक पान वाले को दबोचा है। शराब ठेके और गोदाम की जांच में दुकान का मुंशी वहां आराम फरमाते मिला। आबकारी विभाग ने ठेकेदार का चालान कर शराब ठेका सील कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि शराब ठेका बाहर से बंद था, जबकि मुंशी अंदर मौजूद था। शुक्रवार को आबकारी विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर-9 डी स्थित शराब ठेके से चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है। इसके बाद ईटीओ सतपाल के निर्देश पर दो आबकारी निरीक्षकों के नेतृत्व में टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन


टीम ने ठेके के साथ बैठकर पान और सिगरेट बेचने वाले को गोदाम के गेट से शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। विभाग की टीम ने अंदर जाकर देखा तो ठेके का मुंशी दुकान के अंदर मौजूद था। इसके बाद टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के चलते मध्य मार्ग के ठेके बंद हैं
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यूटी प्रशासन की ओर से मध्य मार्ग स्थित शराब की दुकानों को बंद किया गया है। इसके बाद भी चंडीगढ़ आबकारी विभाग ने बंद शराब की दुकानों को सील नहीं किया। इसके चलते शहर में शराब की बंद दुकानों से चोरी-छिपे सप्लाई की जा रही है। लॉकडाउन के दौरान शराब की तस्करी जारी है। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने 200 पेटी बियर पकड़ी है।


मध्य मार्ग पर सभी शराब ठेकों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। चोरी-छिपे शराब की बिक्री न, इसलिए आबकारी निरीक्षकों को तैनात किया गया है। इसके बाद भी अगर शराब की बिक्री हो रही है तो वह इसकी जांच कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
- आरके चौधरी, उपायुक्त, आबकारी विभाग चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed