फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The only way is to dissolve the CBI investigation and enforcement wing: Saurabh Joshi

Chandigarh News: सीबीआई जांच और इन्फोर्समेंट विंग को भंग करना ही एकमात्र रास्ताः सौरभ जोशी

Mon, 18 Aug 2025 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The only way is to dissolve the CBI investigation and enforcement wing: Saurabh Joshi
चंडीगढ़। भाजपा के पार्षद सौरभ जोशी ने नगर निगम की इन्फोर्समेंट विंग को भ्रष्टाचार का अड्डा करार देते हुए इसे तुरंत भंग करने की मांग की है। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि विंग की जिम्मेदारी या तो केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सौंपी जाए या फिर प्रोफेशनल प्राइवेट एजेंसियों को दी जाए ताकि स्ट्रीट वेंडिंग से जुड़ी अवैध वसूली और भ्रष्टाचार पर रोक लग सके।
विज्ञापन

जोशी ने अपने पत्र में कहा कि सीबीआई जांच और इन्फोर्समेंट विंग को भंग करना ही एकमात्र रास्ता है। उनका कहना है कि हाल ही में नगर निगम के कर्मचारी विकास ने जो खुलासे किए उन्होंने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। विकास ने आरोप लगाया था कि अधिकारी हर महीने 4 से 6 लाख रुपये की रिश्वत वसूल रहे हैं, कर्मचारियों पर दबाव डालकर उनसे खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं और यहां तक कि उनसे जबरन खंडन वाले वीडियो भी रिकॉर्ड कराए गए।पार्षद जोशी ने राज्यपाल से मांग की है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए, सभी आरोपी अधिकारियों को तत्काल निलंबित और तबादला किया जाए ताकि वे अपने पद का दुरुपयोग या सबूतों से छेड़छाड़ न कर सकें। साथ ही, दोषियों पर कड़ी अनुशासनात्मक और आपराधिक कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन

यह केवल भ्रष्टाचार नहीं बल्कि संस्थागत वसूली
भाजपा पार्षद जोशी ने यह भी कहा कि देश के कई शहरों जैसे इंदौर, सूरत और हैदराबाद में इन्फोर्समेंट का जिम्मा निजी एजेंसियों को सौंपा गया है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई संभव हो सकी। चंडीगढ़ में भी ऐसा ही मॉडल अपनाने या फिर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को यह जिम्मेदारी सौंपने की जरूरत है। जोशी ने याद दिलाया कि पिछले वर्ष निगम की जनरल हाउस बैठक के दौरान भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था। कहा कि यह केवल भ्रष्टाचार नहीं बल्कि संस्थागत वसूली है। चंडीगढ़ को ऐसे सिस्टम पर नहीं चलाया जा सकता। इन्फोर्समेंट विंग को पूरी तरह समाप्त करना होगा और दोषियों को सीबीआई के सामने जवाबदेह ठहराना होगा।

--- वर्जन ---
इंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों पर जो आरोप लगाए गए हैं, उस मुद्दे पर सोमवार को जांच कराने के आदेश दिए जाएंगे। - अमित कुमार, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed