{"_id":"5ed56a398ebc3e77cf679250","slug":"the-old-woman-fell-from-the-bed-in-sector-30-there-was-no-oxygen-cylinder-in-the-ambulance-she-died-before-reaching-the-hospital-chandigarh-news-pkl3768877140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला की मौत, एंबुलेंस देरी में पहुंचने का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग महिला की मौत, एंबुलेंस देरी में पहुंचने का लगा आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 कंटेनमेंट जोन में सोमवार को 80 वर्षीय एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने एंबुलेंस के एक घंटा देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का कहना है कि सोमवार सुबह वृद्धा कमल कौर के बेड से नीचे गिरने पर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन वह एक घंटे बाद पहुंची। एंबुलेंस ने कंटेनमेंट जोन में जाने से इनकार कर दिया। एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर भी नहीं थे। परिजनों ने सीलिंग एरिया से स्ट्रेचर पर वृद्धा कमल कौर को एंबुलेंस तक पहुंचाया। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इससे पहले पड़ोसी अभिलाष जब वृद्धा की मदद के लिए आगे आए तो पुलिस के साथ उनकी बहस होने लगी।
बता दें, कि बीते 24 मई को कंटेनमेंट जोन में बुजुर्ग जरनैल सिंह की मौत हो गई थी। इसमें भी परिजनों ने आरोप लगाया था कि एंबुलेंस समय से पहुंचती तो जान बच सकती थी। वृद्धा के परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे कमल कौर नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चली गई। इस दौरान अचानक वह बेड से नीचे गिर गई। इसके बाद बच्चों ने सीलिंग एरिया से शोर मचाते हुए मां को बचाने की गुहार लगाई। शोर सुनकर पड़ोसी अभिलाष मदद को पहुंचे। आनन-फानन में मामले की सूचना नजदीक ही लगे मेडिकल कैंप में दी गई।
विज्ञापन
गली में एंबुलेंस लाने से किया इनकार
आरोप है कि इस दौरान जब एंबुलेंस को बुलाना चाहा तो डॉक्टरों की टीम ने गली में एंबुलेंस लाने से इनकार कर दिया। इस दौरान एंबुलेंस न तो मौके पर पहुंची और न ही उसमें ऑक्सीजन सिलिंडर थे। इसके बाद किसी तरह से स्ट्रेचर से कमल कौर को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। देखते ही देखते वहां लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
पार्षद बबला बोले, इन मौतों का जिम्मेदार प्रशासन
क्षेत्रीय पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा है कि यह दूसरी घटना है, जब एंबुलेंस के देरी से पहुंचने से किसी की मौत हुई हो। इन मौतों का जिम्मेदार प्रशासन है। बबला ने लापरवाहों पर एफआईआर करने की अपील की है।
कोट..
सेक्टर-30 कंटेनमेंट जोन में सोमवार को 80 वर्षीय वृद्धा की मौत के मामले में परिजनों का एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप गलत है। इसकी सूचना मिलने ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची गई थी।
-वीके नागपाल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमएसएच 16 चंडीगढ़