फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   number of deaths due to breast cancer in Punjab increased by 25 percent in 10 years

खतरे की बात: पंजाब में पैर पसार रहा ब्रेस्ट कैंसर, 10 वर्षों में 25 प्रतिशत बढ़ी मरने वालों की संख्या

Mon, 19 Aug 2024 09:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2024 09:01 PM IST
सार

पंजाब में बदलती जीवनशैली और खानपान की गलत आदतों के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते प्रदेश की महिलाओं की जांच की जाए तो उनको ब्रेस्ट कैंसर से काफी हद तो बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
number of deaths due to breast cancer in Punjab increased by 25 percent in 10 years
Cancer, Breast cancer - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में 10 वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर से जान गंवाने वालों की संख्या में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह खुलासा इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम में हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार अगर पंजाब में ब्रेस्ट कैंसर से महिलाओं की मौत की अनुमानित मौतों की बात की जाए तो वर्ष 2014 में ब्रेस्ट कैंसर से 1972 मौंतों हुई थी, लेकिन वर्ष 2023 में मौतों की संख्या बढ़कर 2480 हो गई है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन


पिछले माह लोकसभा में भी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री की ओर से इस संबंधित रिपोर्ट भी पेश की गई थी, जिसके अनुसार पिछले 10 वर्ष में हर साल इन मौतों में बढ़ोत्तरी हो रही है। पंजाब में वर्ष 2015 में ब्रेस्ट कैंसर से 2024 मौतों हुईं, जो 2016 में बढ़कर 2079 हो गई है। इसी तरह वर्ष 2017 में 2133, 2018 में 2189, 2019 में 2246, 2020 में 2303, 2021 में 2361, 2022 में 2421 और 2023 में मौतों की संख्या बढ़कर 2480 हो गई। इन आंकड़ों ने पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कैंसर के अधिक मामले आने के चलते मालवा को पहले ही कैंसर बेल्ट कहा जा रहा था। अब रिपोर्ट के जरिए ब्रेस्ट कैंसर से मौतों के मामलों में बढ़ोत्तरी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल बढ़ते गए मौत के आंकड़े

वर्ष                      मौत
2014                  1972
2015                 2024
2016                 2079
2017                  2133
2018                 2189
2019                 2246
2020                 2303
2021                 2361
2022                   2421
2023                  2480

ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने के ये हैं प्रमुख कारण 

खराब जीवनशैली, शारीरिक गतिविधि की कमी, जल्दी मासिक धर्म, फसलों में हानिकारक कीटनाशकों का उपयोग, देरी से विवाह और महिलाओं में जागरुक्ता की कमी कुछ ऐसे कारक हैं, जो इस बीमारी को बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश में महिलाएं नियमित रूप से जांच नहीं करवाती हैं।

इन लक्षणों को न करें अनदेखा

सीने में दर्द होना, सीने की चमड़ी में लाली आ जाना, स्तन के आसपास सूजन आना, खून बहना, स्तन के आकार में परिवर्तन होना ब्रेस्ट कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं। अगर इनमें से महिलाओं को कोई लक्षण दिखता है तो उनको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।


पंजाब की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने का प्रमुख कारण खराब जीवनशैली और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग है। साथ ही शराब के सेवन से भी कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए और अपनी खानपान की आदतों में भी सुधार करना चाहिए। -डॉ. एकावली गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed