फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The new train will take more than half an hour

अमृतसर पहुंचने में आधा घंटा ज्यादा लेगी नई ट्रेन

Fri, 15 Nov 2013 01:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Nov 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
The new train will take more than half an hour

अमृतसर के लिए शुक्रवार से इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू हो रही है। यह इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से चल रही ट्रेन की तुलना में अमृतसर पहुंचने में आधा घंटा ज्यादा लेगी।

विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्रियों को भी सुपरफास्ट के चार्ज देने होंगे। चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अमृतसर जाने में 4 घंटा और अमृतसर से चंडीगढ़ आने में 3 घंटा 55 मिनट का समय लेती है।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से अमृतसर जाने में 4:30 घंटे और अमृतसर से चंडीगढ़ आने में 4 घंटे 25 मिनट का समय लेगी।

दो साल से चल रही चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की तरह ही इंटरसिटी एक्सप्रेस भी सुपरफास्ट होगी और इस ट्रेन का किराया पहले से अमृतसर के लिए चल रही ट्रेन के बराबर होगा।

दोनों ट्रेनों का रूट भी एक होगा। लेकिन, शनिवार से इंटरसिटी एक्सप्रेस चंडीगढ़ से सुबह 6:55 पर रवाना होगी और सुबह 11:25 पर अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन अमृतसर से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और रात 9:55 पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। अभी अमृतसर और चंडीगढ़ के बीच जो सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलती है वह चंडीगढ़ से शाम 5:30 बजे चलती है और रात 9:10 बजे अमृतसर पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर से सुबह 5:20 बजे रवाना होती है और सुबह 9:05 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचती है। इस ट्रेन में कुल 10 कोच होंगे, जिनमें 8 कोच सेकेंड सिटिंग और एक एसी चेयरकार का होगा।

एक कोच एसएलआर का होगा। ट्रेन के लिए आरक्षण वीरवार से शुरू हो गया। ऐसे में पहले दिन बहुत कम यात्रियों ने इस ट्रेन में आरक्षण कराया है। ध्यान रहे कि रेलवे ने यात्रियों की मांग पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को नए समय पर शुरू किया है, ताकि लोग सुबह चंडीगढ़ से अमृतसर जाकर शाम को वापस लौट सकें।


अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनें सुपरफास्ट हैं। चंडीगढ़ अमृतसर के बीच सिंगल लाइन है। लेकिन, इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय पर क्रासिंग के कारण यह ट्रेन आधा घंटा समय ज्यादा लेगी।

यह होगा ट्रेन का शेड्यूल
स्टेशन------आगमन --- प्रस्थान
चंडीगढ़----------------06:55
मोहाली------07:08-----07:13
न्यू मोरिंडा----07:40-----07:42
लुधियाना-----09:00-----09:05
जालंधर सिटी--10:00----10:05
ब्यास---------10:40-----10:42
अमृतसर------11:25----------

स्टेशन------आगमन----प्रस्थान
अमृतसर---------------17:30
ब्यास--------18:00-----18:02
जालंधर------18:40-----18:45
लुधियाना------19:45----19:50
न्यू मोरिंडा-----20:42-----20:44
मोहाली--------21:30----21:32
चंडीगढ़--------21:55---------

ट्रेन का किराया
सेकेंड सीटिंग  110 रुपये
एसी चेयरकार   385 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed