फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The new batch of PU IAS Center will start from April 19

पीयू आईएएस सेंटर का 19 अप्रैल से शुरू होगा नया बैच

Thu, 01 Apr 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
The new batch of PU IAS Center will start from April 19
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी का आईएएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं विभाग पीसीएस एग्जीक्यूटिव व प्रारंभिक परीक्षा के लिए 19 अप्रैल से नया बैच शुरू करने जा रहा है। विभाग की निदेशक प्रो. सोनल चावला ने बताया कि विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है जो पीसीएस (एग्जीक्यूटिव), एचसीएस (एग्जीक्यूटिव), यूपीपीसीएस (एग्जीक्यूटिव) और अन्य राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यह पाठ्यक्रम राज्य सिविल सेवा की कार्यकारी परीक्षा से संबंधित विषयों को कवर करेगा। पीयू और अन्य पड़ोसी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के प्रतिष्ठित संकाय सदस्य इस पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों को पूरा करवाएंगे। यह बैच 3 महीने की अवधि का होगा। केंद्र कई अन्य यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक), पीसीएस (न्यायिक), पीसीएस (कार्यकारी), यूजीसी (नेट) आदि जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाता है।
विज्ञापन

जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस में मिलेगी रियायत
प्रो. सोनल ने बताया कि कई छात्रों ने इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। केंद्र अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों से मामूली शुल्क और किसी अन्य श्रेणियों के छात्रों से रियायती शुल्क लेता है। प्रतिभागी आवेदन फॉर्म वेबसाइट www.iasc.puchd.ac.in पर टैब फॉर्म के तहत प्राप्त कर सकते हैं। इसी वेबसाइट पर दाखिला नोटिस के तहत प्रतिभागियों को शुल्क विवरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीस शुल्क (सामान्य वर्ग) ऱ्-
आईएएस 26 हजार
पीसीएस ज्यूडिशियल 35 हजार
पीसीएस एग्जीक्यूटिव 18 हजार
यूजीसी नेट 6 हजार
मॉक इंटरव्यू 2 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed