फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   the most compulsory rule for player to get award

अवार्ड चाहिए तो खिलाड़ियों को मानना होगा ये सरकारी फरमान

Sun, 30 Aug 2015 04:15 PM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 30 Aug 2015 04:15 PM IST
विज्ञापन
the most compulsory rule for player to get award

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को अब अवार्ड लेने के लिए बेहद अहम सरकारी फरमान मानना पड़ेगा। यह फरमान हरियाणा सरकार ने जारी किया है। इसके तहत अगर खिलाड़ियों को अवार्ड चाहिए तो उनको जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लेने की कसम खानी पड़ेगी।

विज्ञापन


सरकार ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रखने के लिए यह अनोखी पहल की है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सरकार से अवार्ड लेने के लिए आवेदन करते समय एक शपथ पत्र देना होगा। उसमें खिलाड़ियों को लिखना होगा कि न कभी नशा किया और न भविष्य में कभी नशा करेंगे। यह पहल बहुत अधिक प्रभावी हो सकती है, क्योंकि सरकार अवार्ड में मोटी रकम देती है।
विज्ञापन


बढ़ रहे डोपिंग के मामलों से सबक लेते हुए सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। इसके पीछे कारण है कि अगर कोई खिलाड़ी डोपिंग में फंसता है तो एक तो उसका भविष्य खराब होता है दूसरे उस प्रदेश और सरकार की बदनामी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीलिए सरकार ने यह नियम बना दिया गया है कि अगर कोई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी सरकार से अवार्ड लेने के लिए आवेदन करता है तो एक शपथ पत्र देना होगा। इसमें खिलाड़ी यह साफ करेंगे कि उसने कभी नशा (ड्रग्स) नहीं लिया है और न भविष्य में कभी लेगा।

खिलाड़ियों को डोपिंग के डंक से बचाने के लिए सरकार की यह पहल कितनी प्रभावी होती है, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन यह जरूर है कि अगर किसी खिलाड़ी को अवार्ड चाहिए तो उसे कसम जरूर खानी पड़ेगी।

अवार्ड वापस भी ले सकता है विभाग

the most compulsory rule for player to get award

शपथ पत्र देकर अवार्ड राशि लेने के बाद भी खिलाड़ियों को ड्रग्स के जाल से दूर रहना होगा। यदि किसी खिलाड़ी के संन्यास के बाद भी वह ड्रग्स लेते पकड़ा जाता है तो उससे पुराना अवार्ड भी वापस लिया जा सकता है। इस तरह खिलाड़ियों को नशे से जिंदगी भर दूर रहना होगा।

कोई खिलाड़ी अवार्ड लेने के लिए आवेदन करता है तो उसको शपथ देना जरूरी है कि उसने कभी नशा नहीं किया और वह नशा करेगा भी नहीं। यह सभी खिलाड़ियों के अनिवार्य किया गया है, अगर उनको अवार्ड लेना हो।
- ओमपति मल्हान, जिला खेल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed