{"_id":"319495739e044420fbc4e9a734c826c5","slug":"the-minister-had-stopped-his-treatment-in-ambala-imt-project-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलजा ने अंबाला में रुकवाया आईएमटी प्रोजेक्ट : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलजा ने अंबाला में रुकवाया आईएमटी प्रोजेक्ट : शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
Updated Thu, 06 Feb 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) प्रस्तावित था, लेकिन कुमारी सैलजा ने प्रधानमंत्री को कई पत्र लिखकर आईएमटी बनवाने से मना कर दिया।
अंबाला और रोहतक में आईएमटी के विकास के लिए एक ही दिन नोटिफिकेशन हुई थी, लेकिन रोहतक में इसके लिए कार्य शुरू हो गया और अंबाला में आईएमटी के विकास की दिशा में पहल नहीं की जा सकी।
ये आरोप वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा ने लगाए।
गांव खटौली और श्यामटू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अंबाला में आईएमटी बन जाता तो इससे पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल सहित आसपास के अन्य जिलों के एक लाख से अधिक युवाओं के लिए रोजगार की नई संभावनाएं होती, लेकिन अंबाला की सांसद की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
उन्होंने गांव खटौली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ब्राह्मण, राजपूत, महाजन व पंजाबी समाज को सरकारी नौकरियों एवं शिक्षा संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इन वर्गों के जिन परिवारों की आमदनी ढाई लाख वार्षिक से कम है व पांच एकड़ जमीन है, वे आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। लोग अपने प्रमाण पत्र बनवाएं और इस आरक्षण का लाभ उठाएं।
शर्मा ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। जनसभा को हरियाणा आयुर्वेद के चेयरमैन डॉ. संजय अत्री, कांग्रेस मीडिया सेल के प्रधान मिंकू पंडित बरवाला, पंचायत संगठन बरवाला के हल्का प्रधान व सरपंच रजनीश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान गांव की ओर से विनोद शर्मा को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विनोद शर्मा ने सेक्टर—25 पंचकूला में भी जनसभा को संबोधित किया और लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस मौके पर गौ सेवा आयोग की अध्यक्ष संतोष शर्मा, कांग्रेस की जिला प्रवक्ता मनवीर कौर गिल, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर एसएस नंदा सहित भी मौजूद थे।