फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The merge of departments in PU will take six months now

पीयू में विभागों के मर्ज पर अभी लग जाएंगे छह माह

Sun, 03 Jan 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
The merge of departments in PU will take six months now
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छोटे विभागों को मर्ज करने की प्रक्रिया में अभी कम से कम छह माह और लगेंगे। सीनेट व सिंडिकेट के चयन के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय हो पाएगा। इस पर निर्णय लेना आसान नहीं है, क्योंकि मामले हाईकोर्ट तक जा सकते हैं।
विज्ञापन

कई विश्वविद्यालयों में बड़े-बड़े विभाग हैं। उसी के साथ छोटे विभाग जोड़ दिए गए। उन्हीं के जरिए उनका संचालन हो रहा है। छोटे विभागों में चेयरमैन न होकर समन्वयक एक अध्यक्ष के रूप में रखे गए हैं। पीयू में भी कुछ विभागों में ऐसा किया गया, लेकिन विभागों का मर्ज नहीं हो पाया। तीन साल से इस पर पीयू काम कर रही है। कई कमेटियां बनाई गईं। पिछले साल इसका खाका भी तैयार किया गया, लेकिन विवाद उत्पन्न हो गया। पंजाब सरकार को भी इसमें दखल देना पड़ा। आखिरकार मामला ठंडे बस्ते में चला गया। पिछले दिनों इसको लेकर फिर बैठक हुई, लेकिन कोई बात नहीं बन सकी। सूत्रों का कहना है कि सिंडिकेट व सीनेट के आने के बाद ही इस पर निर्णय होगा। कम से कम छह माह बाद ही विभागों के मर्ज को लेकर निर्णय होगा। वहीं दूसरी ओर नैक के निरीक्षण की भी तिथि पास आ जाएगी। ऐसे में पीयू के लिए फिर संकट खड़ा होगा, क्योंकि नैक ने ही विभागों के मर्ज का सुझाव पीयू को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed