फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The matter of opening a retail shop for 24 hours, the police gave the approval

24 घंटे रिटेल दुकान खुलने का मामला, पुलिस ने दी हरी झंडी

Tue, 08 Mar 2022 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
The matter of opening a retail shop for 24 hours, the police gave the approval
चंडीगढ़। शहर में नाइट लाइफ को बढ़ाने के लिए काफी समय से रात में भी रिटेल दुकानों को खोलने की इजाजत मांगी जा रही है। यूटी प्रशासक की सलाहकार परिषद की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस से पूछा गया था कि क्या रात में दुकानें खोलने पर उन्हें किसी तरह की आपत्ति है। इस पर पुलिस की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन

सलाहकार परिषद में कानून व्यवस्था की सब-कमेटी ने यह मुद्दा उठाया था। इस पर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से जवाब दे दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि उन्हें साल के 365 दिन 24 घंटे रिटेल स्टोर खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है। यह जवाब बीते दिनों प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित की अध्यक्षता में हुई सलाहकार परिषद की बैठक में दिया गया।
विज्ञापन

उधर, जानकारों का कहना है कि चंडीगढ़ में इसकी अंतिम मंजूरी प्रशासनिक स्तर पर दी जाएगी। इसके लिए कानून में तय शर्तों को पूरा करना होगा। दुकानदारों और मॉल्स को पुलिस की मंजूरी लेनी होगी। दुकानों और मॉल्स में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को रखना होगा। अगर दुकानदार महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में रखते हैं तो फिर उन्हें घर से लाने और ले जाने की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करने होंगे। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि देश के कई राज्यों में रिटेल स्टोर 24 घंटे खुलते हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस फैसले से कारोबार में अच्छा असर देखने को मिलेगा। वहीं, ग्राहकों का मानना है कि सुरक्षा मिलेगी तो अच्छा फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मार्केट के प्रधान
---------------------------
24 घंटे दुकानें खुलने से दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी। पीयू के आसपास नाइट फूड स्ट्रीट के अलावा शहर में कोई बड़ी मार्केट नहीं है, जो रात में खुलती हो। यह व्यवस्था लागू होने से खानपान के लिए विद्यार्थियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं दुकानदारों को भी काफी फायदा होगा।
- संजीव कुमार, प्रधान, पटेल मार्केट सेक्टर-15
यह छोटा शहर है। यहां ज्यादातर नौकरीपेशा लोग रहते हैं। लोग रात में न के बराबर मार्केट में आएंगे। दोपहर में भी कई बार झगड़े हो जाते हैं, पुलिस घंटे भर बाद आती है। रात में तो अराजक तत्व शराब पीकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाएंगे। मेरे हिसाब से व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी।
- जसविंदर नागपाल, प्रधान, शास्त्री मार्केट सेक्टर-22
इससे रिटेल दुकानदारों को न के बराबर फायदा होगा, केवल बड़े दुकानदार इसका फायदा उठाएंगे। रिटेल दुकानदार को स्टाफ बढ़ाना होगा और उसकी खुद की लाइफ भी कुछ नहीं रहेगी, इसलिए रात में दुकानें खोलने की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

- कैलाश जैन, अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल
यह व्यवस्था सफल नहीं है। इससे खर्चे बढ़ जाएंगे और बिक्री में कुछ खास बढ़ोतरी नहीं होगी। मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी इसका अनुभव किया है। उनका कहना है कि रात के समय न के बराबर ही ग्राहक आते हैं, लेकिन व्यवस्थाएं दिन की तरह ही करनी पड़ती हैं।
- चरनजीव सिंह, अध्यक्ष, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed