फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   The man who declared sindhu medal 5 year ago

इस शख्स ने 5 साल पहले कहा था, सिंधु ही जीतेगी पदक, देखिए प्रोफाइल

Sat, 20 Aug 2016 02:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Aug 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
The man who declared sindhu medal 5 year ago
भारत के पूर्व बैडमिंटन कोच सुरेंद्र महाजन - फोटो : Amar ujala
रियो ओलंपिक में देश के लिए सिल्वर मेडल जीतकर पीवी सिंधु  ने यह सिद्ध कर दिया है कि देश की बेटियां ठान लें तो कुछ भी कर सकती हैं। पांच साल पहले ही मैंने बता दिया था कि वह पदक हासिल कर देश का नाम रोशन करेगी। यह कहना है भारत केपूर्व बैडमिंटन कोच और मौजूदा पीयू बैडमिंटन हॉल के प्रमुख कोच सुरेंद्र महाजन का।
विज्ञापन


महाजन के बताया कि शुक्रवार का मुकाबला काफी कड़ा रहा। मुझे उम्मीद थी सिंधु गोल्ड जीतेगी लेकिन सिल्वर मेडल जीतकर भी उसने इतिहास रच दिया। उन्होंने बताया कि पीवी सिंघु को खेल विरासत में मिला है।
विज्ञापन


पिता भारतीय वालीबाल टीम के कप्तान और अजुर्न अवार्डी रहे जबकि मां भी वालीबॉल की नेशनल खिलाड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि मुझे पांच साल पहले के वह दिन आज भी याद हैं जब सिंधू पीयू में आयोजित जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप की विजेता बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

The man who declared sindhu medal 5 year ago
भारत के पूर्व बैडमिंटन कोच सुरेंद्र महाजन - फोटो : Amar ujala
चैंपियनशिप केदौरान वह कुछ दिन यहां पर रही थी। इस दौरान मैंने देखा कि वह अपने खेल केप्रति कितनी संजीदा है। वह हार्डवर्क  में विश्वास करती है। केवल खेल पर ही उसका फोकस रहता है। उसकी खेल शैली ने सबको अपनी ओर आकर्षित भी किया। उस चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की मां भी मौजूद थीं।

उस दौरान उसकी मां ने मुझसे से पूछा था कि मेरी बेटी का क्या फ्यूचर है तो मैंने कहा था कि आपकी बेटी साइना नेहवाल के तरह ही चमकेगी और पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। महाजन ने बताया कि 2012 यूके में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स में सिंधु केसाथ कोच के रूप में गया था। जहां उसने विदेशी खिलाड़ियाें को पछाड़ते हुए  देश केलिए मेेडल और ट्राफी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed