फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The issue of making PU a central university once again in limelight

पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का मुद्दा गरमाया

Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
The issue of making PU a central university once again in limelight
चंडीगढ़। पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का मुद्दा फिर से गरमा गया है। कैंपस शिक्षकों के बीच से आवाज उठी है कि यह कार्य सीनेट को इस बार करना चाहिए। सीनेट में पहुंचे कई शिक्षक इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही पंजाब सरकार को भी मनाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में शिक्षकों का लंबा धरना-प्रदर्शन चला। उस दौरान शिक्षकों के सामने वेतन का संकट था। केंद्र सरकार पैसे देने के लिए तैयार हो गई थी। साथ ही पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए भी कहा गया। इस पर दबाव बनाया गया। पंजाब सरकार ने भी इसे स्वीकार कर लिया, लेकिन अचानक प्रस्ताव वापस ले लिया गया और पीयू केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं बन पाया। कई बार मुद्दा सीनेट में भी उठाया गया। कमेटी भी बनाई गई पर नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि अब भाजपा के सदस्यों का दखल बढ़ा है। साथ ही कई शिक्षकों ने भी पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने पर जोर दिया है। बताते हैं कि यह प्रस्ताव सीनेट में पहुंचेगा और बहुमत के आधार पर सदस्य इसे आगे बढ़ाएंगे। पंजाब सरकार को इसके लिए मनाना होगा, क्योंकि उसकी अनुमति के बिना यह संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed