फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The huge city was amazed by the dancing in the Sankirtan

Chandigarh News: विशाल नगर संकीर्तन में नृत्य करते चले श्रद्धालु

Sun, 24 May 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The huge city was amazed by the dancing in the Sankirtan
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित शिवशक्ति मंदिर से भव्य और दिव्य हरि नाम संकीर्तन रथयात्रा का आयोजन हुआ। रथ में भगवान श्री राधा माधव को रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ में विराजमान कराया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के आचार्य और अध्यक्ष विष्णु महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे। हर आयु वर्ग के लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
विज्ञापन

पूरे मंदिर परिसर में हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष और संकीर्तन की मधुर ध्वनि से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। शिवशक्ति मंदिर कमेटी के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि रथयात्रा से पहले मंदिर में कीर्तन का आयोजन हुआ। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और लोगों ने भगवान का भव्य स्वागत किया। भगवान का आगमन दोपहर में ही हो गया था। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि भगवान की आरती के बाद भोग अर्पित किया गया। भगवान को नारियल पानी का भोग लगाया गया। संत-महात्माओं ने भगवान के नाम-स्मरण और संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कलयुग में हरि नाम ही मानव जीवन को शांति और मोक्ष की ओर ले जाने का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने कहा कि भक्ति और सत्संग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा लोगों के जीवन में सुख, शांति और सद्भावना आती है।

श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते और नाचते नजर आए। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। यादविंदर मेहता ने बताया कि उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी संतों, आयोजकों और सेवकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed