{"_id":"f0e1b987e7a03d65d41bbad08711481f","slug":"the-health-minister-will-do-flag-hosting-on-26-jan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पर स्वास्थ्य मंत्री करेंगे 26 को ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पर स्वास्थ्य मंत्री करेंगे 26 को ध्वजारोहण
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-पांच स्थित परेड ग्राउंड में जिला प्रशासन की ओर से 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह 10 बजे स्वास्थ्य मंत्री राव नरेन्द्र सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह सेक्टर-12 स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
इसके बाद वह परेड का निरीक्षण कर 10.10 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। 10.20 से 10.30 बजे तक मार्च-पास्ट, 10.30 से 10.45 बजे तक विभिन्न स्कूली बच्चों की ओर से पीटी शो, 10.45 से 11.45 तक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और अलग-अलग विभागों की ओर से झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
11.45 से 12 बजे तक पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्य होगा। इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान पेश किया जाएगा।