{"_id":"5c66be69bdec22738f52005f","slug":"the-great-khali-reacts-on-pulwama-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर खौला खली का 'खून', कहा- बम का जवाब बम से देना चाहिए, देशवासियों को बेवकूफ न बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले पर खौला खली का 'खून', कहा- बम का जवाब बम से देना चाहिए, देशवासियों को बेवकूफ न बनाए
Fri, 15 Feb 2019 07:22 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
द ग्रेट खली
गोली का जवाब गोली और बम का जवाब बम से देना चाहिए। नीति के नाम पर देशवासियों को बेवकूफ न बनाया जाए। आजादी से लेकर आज तक सरकारें नीति बना रहे हैं का राग अलापती रही हैं लेकिन कोई हल नहीं निकला। यह बात डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वर्ल्ड चैंपियन द ग्रेट खली ने पंजाब के पठानकोट में कही। खली पठानकोट के श्री साईं कॉलेज के इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
खली ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि नीतियां किसी काम नहीं आएंगी। हिंदुस्तान के जवान रोज मर रहे हैं। वहीं खुद के राजनीतिक रिंग में उतरने के सवाल पर खली ने कहा कि उन्हें राजनीति का कोई शौक नहीं है। यदि कोई प्लानिंग हुई तो लोकसभा चुनाव से पहले ही बता दिया जाएगा।
विज्ञापन