फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The future of rural youth of Punjab is improving, 97,539 youth got employment

Chandigarh News: पंजाब के ग्रामीण युवाओं का संवर रहा भविष्य, 97,539 युवाओं को मिला रोजगार

Sat, 26 Jul 2025 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
The future of rural youth of Punjab is improving, 97,539 youth got employment
-प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से खोले 18 ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्रों से अब तक डेढ़ लाख युवाओं को लाभ
विज्ञापन

----

विशाल पाठक
चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण युवाओं के उज्जवल भविष्य में स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। राज्य के हर जिला में केंद्र सरकार के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को कौशल प्रदान कर अपनी अजीविका कमाने का सुनहरा अवसर दे रहे हैं।
अकेले पंजाब में 18 स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं। इनमें फिरोजपुर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, एसएएस नगर मोहाली, फरीदकोट, लुधियाना, जालंधर, बरनाला, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, मानसा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, संगरूर और रोपड़ शामिल हैं। इन प्रशिक्षण केंद्रों से कौशल प्राप्त कर जून 2025 तक 97,539 युवाओं को रोजगार मिला है। इन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्रों पर 70 के करीब छोटे कोर्स कराए जाते हैं जिसके जरिये ग्रामीण युवा कौशल प्राप्त कर खुद का रोजगार उत्पन्न कर सके। केंद्र सरकार इन केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अब तक 32.53 करोड़ रुपये का फंड जारी कर चुका है।
विज्ञापन


सरहदी इलाकों में बढ़ाए जाएंगे स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र
केंद्र सरकार पंजाब के सरहदी इलाकों में अतिरिक्त ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी में है। सरहदी इलाकाें में बड़े उद्योग न होने, युवाओं के उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी नहीं होने और रोजगार के अवसर न होने के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। केंद्र ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगले पांच सालों में पंजाब में इन केंद्रों की संख्या में इजाफा किया जाएगा जिससे सरहदी इलाकों के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक डेढ़ लाख युवा ले चुके हैं ट्रेनिंग
प्रदेश भर में केंद्र सरकार द्वारा खोले गए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्रों पर 2014 से जून 2025 तक 1,50,229 युवा कौशल ग्रहण कर चुके हैं। फिरोजपुर में 10,800, अमृतसर 10,386, गुरदासपुर में 575, होशियारपुर में 8,359, कपूरथला में 7,813, मोगा में 2,262, मोहाली में 11,531, फरीदकोट में 9,129, लुधियाना में 7,711, मोगा में 9,272, जालंधर में 10,190, बरनाला में 7,849, बठिंडा में 6,451, फतेहगढ़ साहिब में 7,413, मानसा में 8,329, मुक्तसर में 6,948, पटियाला में 8,926, संगरूर में 8,717 और रूपनगर में 7,568 युवाओं को इन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्रों पर कौशल प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article