फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The format of Peck's exams will be decided on Wednesday

पेक की परीक्षाओं का स्वरूप बुधवार को तय होगा

Sun, 11 Oct 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
The format of Peck's exams will be decided on Wednesday
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) की परीक्षाओं का स्वरूप कैसा होगा, यह बुधवार को तय होगा। छात्र संघ के साथ पेक प्रशासन की बैठक होगी। हालांकि पेक ने साफ कर दिया है कि छात्रों के मन मुताबिक ही कार्य होगा। चाहे पेक को दो हिस्सों में परीक्षाएं करवानी पड़ें।
विज्ञापन

पेक की ओर से स्नातक व परास्नातक के विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के आदेश जारी हुए थे। परीक्षा के लिए पेक में छात्रों को बुलाने की बात कही गई। छात्रों ने इसका विरोध दर्ज कराया और इसको लेकर पहली बैठक शुक्रवार को हुई। इस बैठक के आधार पर सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे में दो तरीके प्रश्न पूछे गए हैं। कितने छात्र पेक आकर परीक्षा देना चाहते हैं और कितने नहीं? उनका जवाब बुधवार से पहले आ जाएगा। उस डाटा का बुधवार को होने वाली बैठक में रखा जाएगा। छात्र जो चाहेंगे वही होगा। जानकारों का कहना है कि 20 से 30 फीसदी छात्र पेक आने को तैयार हैं। बाकी 70 फीसदी तक नहीं। ऐसे में पेक को दो हिस्सों में इन छात्रों की परीक्षा करानी होगी। आने वालों की परीक्षा तुरंत शुरू हो जाएगी और बचे विद्यार्थियों की हालात सामान्य होने पर हो सकेगी। हालांकि बुधवार की बैठक के लिए डाटा एकत्रित किया जा रहा है। इसी दिन सबकुछ तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed