फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The first rain of monsoon exposed the water drainage system, problems increased from bus stand to societies

Chandigarh News: मानसून की पहली बारिश में खुली पानी निकासी की खुली पोल, बस अड्डे से लेकर सोसाइटियों में भी बढ़ी परेशानी

Sun, 29 Jun 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The first rain of monsoon exposed the water drainage system, problems increased from bus stand to societies
चंडीगढ़। शुक्रवार की रात हुई मानसून की पहली झमाझम बारिश और शनिवार की रात को हुई बारिश से पानी की निकासी के लिए किए गए नगर निगम के प्रबंधों की पोल खुल गई। क्योंकि शहर के कई इलाकों में सड़कों और सोसाइटियों में जहां लबालब पानी भर गया, वहीं जर्जर सड़कों में बने गड्ढे और ज्यादा गहरे होकर लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। आईएसबीटी सेक्टर-43 की मुख्य सड़क और आसपास के इलाकों में पानी भर गया। इसके अलावा बीएसएनएल कॉलोनी, सेक्टर-34 में भी जलभराव हो गया। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए बीएसएनएन कॉलोनी और सेक्टर-34 में नगर निगम की टीम शनिवार को पूरा दिन जल निकासी के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय पार्षद प्रेमलता ने बताया कि रोड-गलियों की सफाई न होने की वजह से यह जलभराव हुआ है। कई बार इसको लेकर आवाज उठाई गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब स्थानीय लोग अधिकारियों की लापरवाही का नुकसान झेल रहे है। उन्होंने बताया के सदन के दौरान भी यह बात रखी गई थी। इसके अलावा सेक्टर-9 समेत कई इलाकों में जर्जर सड़क के गड्ढों में पानी भर गया है। इस दौरान लोगों के गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगता है। स्कूटी, ऑटो और बाइक सवार लोगों के लिए यह गड्ढे खतरनाक हो गए हैं। नगर निगम की टीम अभी भी हजारों रोड गलियों की सफाई नहीं कर पाई है। इसकी वजह से कई इलाकों में पानी निकलने में परेशानी रही।
विज्ञापन


मानसून में सड़कों की खोदाई और कटाई पर पाबंदी

नगर निगम ने मानसून के दौरान कोई भी काम करने के लिए सड़कों की खोदाई और कटाई पर पाबंदी लगा दी है। यह आदेश 1 जुलाई से 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। इस दौरान आकस्मिक कार्यों को छोड़कर पूरे चंडीगढ़ में सड़क काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नगर आयुक्त ने आदेश दिया है कि सड़क काटने का कार्य एक सप्ताह के भीतर बंद कर दिया जाए। जहां अनुमति पहले ही दी जा चुकी है लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है, ऐसी सड़क काटने की प्रतिबंधित अवधि के दौरान अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed