फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The enthusiasm overpowered the rain, the campus echoed with saffron sashes and Jai Shri Ram slogans

Chandigarh News: बारिश पर जोश भारी, भगवा पटका और जयश्रीराम के नारे से गूंजा कैंपस

Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm overpowered the rain, the campus echoed with saffron sashes and Jai Shri Ram slogans
चंडीगढ़। लगातार बारिश और खराब मौसम भी पंजाब यूनिवर्सिटी और शहर के डिग्री कॉलेजों में हुए छात्र संघ चुनावों के लिए विद्यार्थियों का जोश कम नहीं कर सके। हालांकि बारिश की वजह से चलते कई छात्र समय पर वोट डालने नहीं पहुंच पाए। पंजाब और हरियाणा से आए कुछ मतदाता मौसम की वजह से फंस गए, इसके बावजूद कैंपस के अंदर गहमागहमी पूरे दिन बनी रही। बारिश में भीगते हुए छात्र नेता और उनके समर्थक वोट मांगते नजर आए।
विज्ञापन


संगठनों और छात्र नेताओं ने सबसे ज्यादा फोकस छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं पर रहा। सुबह के समय बारिश तेज हुई तो विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और अपने मतदाताओं को घरों से मतदान केंद्र तक लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की। कैंपस के भीतर छात्र समूह अपनी-अपनी ताकत दिखाने में जुटे रहे।
विज्ञापन



400 वोट की लीड के बाद जश्न मनाने लगे एबीवीपी कार्यकर्ता

इस चुनाव का सबसे बड़ा आकर्षण अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक जीत रही। पंजाब यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार एबीवीपी ने अध्यक्ष पद अपने नाम किया। संगठन के उम्मीदवार गौरव वीर सोहल ने शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए रहे और जैसे ही उनकी लीड 400 के पार पहुंची, कार्यकर्ताओं ने कैंपस में जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच एबीवीपी समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। कैंपस में भगवा पटका में छात्र-छात्राएं जय श्रीराम के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके वोट कम पड़े उसके समर्थक कैंपस छोड़ गए

दोपहर 12 बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई तो पराजय की आशंका वाले उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने धीरे-धीरे कैंपस से दूरी बनानी शुरू कर दी। दूसरी तरफ विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ बढ़ती गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया और कैंपस के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई। चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि मौसम की मार भी छात्र राजनीति के जुनून को रोक नहीं सकी। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस एक बार फिर नारों और जोश से गूंज उठा।


पीयू लॉ डिपार्टमेंट के बाहर छात्रों का हंगामा

पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान लॉ डिपार्टमेंट बने वोटिंग सेंटर पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल जिन छात्रों की परीक्षा परिणाम में सप्लीमेंटरी आई थी, उन्हें वोट डालने नहीं दिया गया। लॉ डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर के छात्र महक गिल ने कहा कि सप्लीमेंटरी के पेपर हो चुके हैं, उनका रिजल्ट नहीं आया है। इसके बावजूद छात्रों को वोट डालने से रोका जा रहा है। लॉ डिपार्टमेंट के वोटिंग सेंटर के बाहर छात्रों ने जमीन पर बैठकर चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, यहां तक की छात्रों ने वोट चोरी के आरोप लगाए। इस दौरान वोटिंग टाइम खत्म होने के बाद जब डीएसडब्ल्यू विभाग का स्टाफ बैलेट बॉक्स उठाने पहुंचा, तब छात्रों ने गाड़ी के आगे बैठकर उसका रास्ता रोक लिया। इस दौरान विभाग की चेयरपर्सन के साथ भी छात्रों की वोट नहीं डालने दिए जाने पर जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed