फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The effect of western disturbance is over, now there will be sunshine every day

Chandigarh News: पश्चिमी विभोक्ष का असर खत्म, अब रोजाना खिलेगी धूप

Wed, 07 Feb 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
The effect of western disturbance is over, now there will be sunshine every day
चंडीगढ़। बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब शहर का मौसम बिल्कुल साफ हो गया है। आने वाले दिनों में भी अब लोगों को रोजाना धूप खिली मिलेगी। हालांकि अब न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। इसकी वजह से रात में ठंड बढ़ती जाएगी। आने वाले दिनों में बादल छाने या बारिश की कोई संभावना नहीं है।तीन फरवरी को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शहर का मौसम बदल गया था। चार फरवरी को पूरे दिन शहर में रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान छह डिग्री तक गिर गया था। पांच फरवरी को भी सुबह के समय बारिश हुई थी। हालांकि दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया था और अब पश्चिम विक्षोभ का असर लगभग खत्म हो गया है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में बादल छाने या बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। मंगलवार को भी शहर का मौसम पूरा साफ रहा और पूरे दिन धूप खिली रही। आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इस वजह से मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कभी आएगी। इसकी वजह से रात के समय में सर्दी बढ़ेगी। हालांकि अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के करीब ही दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed