फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The driver driving the Scorpio drunk, hit the pole, misbehaved with the police

शराब पीकर स्कॉर्पियो चला रहे चालक ने पोल पर मारी टक्कर, पुलिस से की बदसूलकी

Wed, 09 Nov 2022 11:56 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The driver driving the Scorpio drunk, hit the pole, misbehaved with the police
मनीमाजरा। शराब पीकर स्कॉर्पियो चला रहे चालक ने यहां पोल्ट्री फार्म चौक स्ट्रीट लाइट की पोल में टक्कर मार दी। कार सवार चार युवकों को इतनी ज्यादा शराब पी थी कि उन्हें पता नहीं चला की हादसा हो गया। इसके बाद वह राहगीर और पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी करने लगे। पुलिस ने उनका प्राथमिक उपचार करवाया। कार सवारों को पुलिस ने प्रिवेंटिव एक्शन की धारा के तहत गिरफ्तार कर लिया। इन्हें एसडीएम कोर्ट में दूसरे दिन पेश करने पर जमानत मिल गई जबकि पुलिस ने गाड़ी जब्त कर ली है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियन एरिया थाना पुलिस के अनुसार नीली रंग की स्कार्पियो सवार चारों युवकों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में चालक समेत सवारों को भी गाड़ी की गति और हादसे की ज्यादा जानकारी नहीं थी। हादसे के बाद वे राहगीरों से भी झगड़ने लगे थे। इसकी सूचना मिलने पहुंची पुलिस से भी बदसलूकी करने लगे थे। इसके बाइ नाइट ड्यूटी में तैनात डीएसपी भी मौके पर पहुंच गए। टल्ली युवकों ने डीएसपी की बात को भी नहीं। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने पर चारों के खिलाफ पुलिस ने प्रिवेंटिव एक्शन के तहत कार्रवाई की है। वहीं नियमानुसार शराब पीकर गाड़ी चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कोर्ट से 10 हजार रुपये का चालान है। इसके अलावा चालान का ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed