फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The day was the hottest in 22 years, the temperature reached 45 degrees

Chandigarh News: 22 साल में सबसे गर्म रहा दिन, पारा 45 डिग्री पहुंचा

Wed, 29 May 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
The day was the hottest in 22 years, the temperature reached 45 degrees
चंडीगढ़। शहर की गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार का दिन 22 साल में सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी ऐसी पड़ रही है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रोजाना कोई न कोई रिकॉर्ड टूट रहा है। गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर भी दिखना शुरू हो गया है। बिजली की मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। पानी के लो प्रेशर से भी लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन आसमान से आग बरसी। दिनभर गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ लू के थपेड़ों ने भी लोगों को बहुत परेशान किया। आमजन भीषण गर्मी के चलते पसीने से तरबतर रहे। शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह मई महीने में अब तक का सबसे अधिकतम तापमान है। 17 मई को भी पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इस साल 44.5 डिग्री तक पारा पहुंचा था लेकिन मंगलवार को 45 डिग्री पहुंच गया। अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड 28 मई 1988 में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, यह तापमान एयरपोर्ट पर दर्ज किया गया था। इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत अभी भी नहीं मिलने वाली है। बुधवार को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पारा 40 डिग्री से ज्यादा होने की वजह से दिन के साथ रात में भी लोगों को गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। रात 9 बजे तक गर्म हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


आज भी रहेगी चुभन वाली गर्मी
चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। पूरे दिन चुभन वाली धूप रहेगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, एक और जून को मौसम में हल्का बदलाव देखा जा सकता है। हल्के बादल छाने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इससे तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची
शहर में गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को बिजली की मांग 424 मेगावाट तक पहुंच गई। सोमवार को 423 मेगावाट और रविवार को 377 मेगावाट मांग थी। धीरे-धीरे बिजली की खपत बढ़ रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार भीषण गर्मी की वजह से खपत बढ़ी है। इस वर्ष 22 मई को अब तक की अधिकतम मांग 425 मेगावाट तक पहुंची थी। हालांकि, अब तक का अधिकतम 431 मेगावाट रहा है। यह वर्ष 2019 में दर्ज किया गया था।


बिजली के कट बढ़े, ऊपरी मंजिलों पर नहीं पहुंच रहा पानी
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, मांग अधिक होगी और फॉल्ट की समस्या भी बढ़ सकती है। विभाग के पास बिजली का पर्याप्त कोटा है और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में पंखे, कूलर और एसी के साथ अन्य उपकरणों के चलने से लोड बढ़ जाता है जिसका असर सीधा संबंधित फीडर के ट्रांसफार्मर पर होता है। इस कारण फ्यूज उड़ने सहित कई प्रकार की बाधाएं आती हैं। वहीं, पानी को लेकर भी लोगों को परेशानी हो रही है। लो प्रेशर होने की वजह से ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। टैंकों में पानी नहीं भरने की वजह से भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed