फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The court sentenced life imprisonment to 18 convicts in the Baljit Badesra murder case

Bhiwani News: बहुचर्चित बलजीत बडेसरा हत्याकांड में आया फैसला, 18 दोषियों को न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 17 Aug 2023 04:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 04:41 PM IST
सार

भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी बलजीत ने 2017 में गांव की सरपंच सुदेश के खिलाफ आरटीआई लगाई थी। उसमें सुदेश की दसवीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी। जब से दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी। उसके बाद बलजीत और उसके परिवार के पांच लोगों की हत्या की जा चुकी है।

विज्ञापन
The court sentenced life imprisonment to 18 convicts in the Baljit Badesra murder case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा में बहुचर्चित बलजीत व भलेराम हत्याकांड में न्यायालय ने 18 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायालय ने 14 अगस्त को इन सभी 18 लोगों को दोषी करार दिया था। जिले का ये हत्याकांड 2017 में महिला सरपंच की आरटीआई लगाए जाने को लेकर हुआ था। इस प्रकरण में अब तक छह लोगों की हत्या हो चुकी है। 

विज्ञापन


भिवानी न्यायालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनी यादव ने गुरुवार को बलजीत व उसके चाचा भलेराम हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त आनंद उर्फ बबलू पूर्व सरपंच समेत 18 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उम्रकैद की सजा में गांव बड़ेसरा निवासी मुख्य अभियुक्त आनंद उर्फ बबलू पूर्व सरपंच, पवन उर्फ भोलू, कपूर, वजीर, जगवंत, बलवान, प्रमोद उर्फ मोनी, पवन, रवींद्र, सबीर, अजीत उर्फ जीता, कर्मवीर, आनंद उर्फ बबलू का भाई लेहणा, सोनू, नरेश, सुधीर शामिल है। एडीजे रजनी यादव की कोर्ट ने गुरुवार को 18 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। 

विज्ञापन

ये था मामला

भिवानी जिले के गांव बड़ेसरा निवासी बलजीत ने 2017 में गांव की सरपंच सुदेश के खिलाफ आरटीआई लगाई थी। उसमें सुदेश की दसवीं कक्षा की मार्कशीट फर्जी पाई गई थी। जब से दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी। उसके बाद बलजीत और उसके परिवार के पांच लोगों की हत्या की जा चुकी है। 2017 में बलजीत व उसके चाचा भल्लेराम और ताऊ महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद अक्तूबर 2019 में पूर्व सरपंच पवन की भी हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में हुए तिहरे हत्याकांड में मृतक बलजीत का ताऊ की घर के सामने ही तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा परिवार के कई लोगों पर जानलेवा हमला हो चुका था। वहीं बबलू पक्ष के 50 वर्षीय महेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में मास्टर अजीत उर्फ बालिया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हत्याकांड के अलावा कई लोगों पर भी जानलेवा हमले हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed