फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The country has not accepted the sacred Constitution till date: Chandra Shekhar

देश ने पवित्र संविधान को आज तक स्वीकार नहीं किया: चंद्र शेखर

Thu, 16 Apr 2026 01:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The country has not accepted the sacred Constitution till date: Chandra Shekhar
चंडीगढ़। पीजीआई की एससी एसटी वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को नाइन ऑडिटोरियम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इसके अलावा विशेष अतिथियों में पद्मश्री डॉक्टर डी बेहरा, प्रोफेसर जीआर वर्मा, प्रो. अरुण और आरपी गौतम मौजूद रहे। डॉक्टर डी बेहरा ने कहा कि इस देश के असमतावादी बड़े सिस्टम से अगर कोई लड़ा है तो वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और ज्योतिबा फूले हैं। उन्होंने कहा कि कुछ एरिया में भेदभाव कम हुआ है लेकिन तमिलनाडु में आज भी दलित और सवर्णों के पीने के पानी के लिए ग्लास अलग-अलग रखे जाते हैं।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि इस देश ने पवित्र संविधान को आज तक स्वीकार नहीं किया है। क्योंकि देश की मानसिकता आज भी नहीं बदली है। आज तक आरक्षण को बुरा बोला जाता है, लेकिन यह देश को नहीं बताया जाता कि 2 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में आरक्षण है। 98 प्रतिशत नौकरियां तो प्राइवेट सेक्टर में हैं, वहां तो आरक्षण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीयू की एक छात्रा का जिक्र किया जिसको जाति के कारण शौचालय प्रयोग करने से मना कर दिया गया। जब जाति के आधार पर अपमानित किया जाता है तो बहुत दुख होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed