{"_id":"666240ee785f6ba48d04e4c4","slug":"the-code-of-conduct-is-over-now-the-stalled-projects-will-get-the-speed-of-development-chandigarh-news-c-16-pkl1043-439057-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आचार संहिता खत्म, अब थमे हुए परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आचार संहिता खत्म, अब थमे हुए परियोजनाओं को मिलेगी विकास की रफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगी आचार संहिता अब खत्म हो गई है। इसके साथ ही अब थमी परियोजनाओं को विकास की रफ्तार मिलेगी। नगर निगम और प्रशासन में कई ऐसे प्रोजेक्ट थे, जिन पर आचार संहिता की वजह से ब्रेक लग गई थी। अब उन सभी में तेजी आएगी। इसमें मुख्य तौर पर स्मार्ट पार्किंग परियोजना, पीयू-पीजीआई अंडरपास, नई डीसी ऑफिस के निर्माण का कार्य समेत अन्य है।
शुक्रवार को नगर निगम की वित्त व अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक रखी है। एफएंडसीसी की 345वीं बैठक दोपहर बाद तीन बजे नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में होगी। इसकी अध्यक्षता मेयर कुलदीप कुमार करेंगे। पार्षद जसविंदर कौर, रामचंद्र यादव, लखबीर सिंह, तरुणा मेहता और महेश इंद्र सिंह सिद्धू शामिल होंगे। इस बैठक में कुल 15 एजेंडों पर चर्चा होगी। सभी को हरी झंडी भी दी जा सकती है। इसके बाद 11 जून को नगर निगम की सदन की बैठक भी बुलाई गई है। इस महीने के आखिर में भी सदन की एक बैठक होगी, जिसमें शहर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होगी। मेयर कुलदीप कुमार का कहना है कि उनके पास 6 महीने का ही समय रह गया है, इसलिए बचे हुए समय में ही ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्यों को पूरा किया जाएगा।
एक्शन मोड में मेयर कुलदीप कुमार
आचार संहिता के खत्म होने के साथ मेयर कुलदीप कुमार एक्शन मोड में आ गए हैं। वीरवार को उन्होंने दड़वा गांव का दौरा किया और लोगों से मिले। उन्होंने लोगों से समस्याओं पर बातचीत की। लोगों ने पानी की समस्या के बारे में उन्हें बताया, जिस पर मेयर ने मौके से ही अधिकारियों को फोन किया और उन्हें समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।