फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The cinema halls of Chandigarh will now take the form of multiplex

अच्छी खबर: चंडीगढ़ की धरोहर रहे सिनेमाघर अब लेंगे मल्टीप्लेक्स का रूप, नीलम और केसी थिएटर के डिजाइन को मिली मंजूरी

Sun, 24 Oct 2021 02:27 PM IST
प्रमोद कुमार कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़
कविता बिश्नोई, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 02:27 PM IST
सार

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की धरोहर रहे सिनेमाघर अब जल्द मल्टीप्लेक्स के रूप में नजर आएंगे। इसके लिए नीलम और केसी थिएटर को चुना गया है। इनके डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही सेक्टर-17 अपने पुराने रंग में नजर आएगा। किरण सिनेमा का प्रोजेक्ट अभी लटका है।

विज्ञापन
The cinema halls of Chandigarh will now take the form of multiplex
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल के सिनेमाघर नीलम, केसी और निर्माण थिएटर मल्टीप्लेक्स का रूप लेंगे। डिजाइन तैयार हो गया है। हालांकि डिजाइन तो किरण सिनेमा का भी तैयार है, लेकिन हेरिटेज इमारत होने के कारण पेच फंसा है। प्रशासन को उम्मीद है कि इस बदलाव से सेक्टर-17 अपनी पुरानी रौनक को पा सकेगा। वहीं, लोगों को मनोरंजन के साथ खाने-पीने और खरीदारी के विकल्प भी मिलेंगे। सेक्टर-17 में स्थित नीलम सिनेमा शहर का सबसे पुराना सिनेमाघर है। इसी तरह केसी थिएटर में भी एक समय काफी लोग जुटते थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चंडीगढ़ प्रशासन की नाकामी: 10 संपर्क सेंटरों पर हो रहे ओपीडी पंजीकरण की लोगों को नहीं दी जानकारी, जीएमएसएच-16 में बढ़ रही भीड़
विज्ञापन


नीलम में लगाई जाएंगी तीन स्क्रीनें
सिंगल स्क्रीन की जगह अब ये मल्टीप्लेक्स में बदल जाएंगे। नए डिजाइन के अनुसार नीलम सिनेमा में एडवांस साउंड सिस्टम के साथ तीन स्क्रीन होंगी, एक स्क्रीन में 200 से 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जबकि केसी मल्टीप्लेक्स में चार स्क्रीन का प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं, कई सारे फूड प्वाइंट्स के साथ खरीदारी के विकल्प और रेस्टोरेंट की सुविधा भी होगी। सिनेमाघरों ने मल्टीपलेक्स में ही भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए मल्टीप्लेक्स की बाहरी बिल्डिंग में दिखेगी पुरानी झलक
आर्किटेक्ट विनोद जोशी ने बताया कि नीलम, केसी और किरण का डिजाइन उनकी ओर से बनाया गया है। इन मल्टीप्लेक्स के बाहरी बिल्डिंग के डिजाइन को पुरानी से मिलता-जुलता ही बनाया गया है। नीलम, केसी की इंटीरियर बिल्डिंग को नए ढांचे में बदला गया है। इसे नए परिवेश और मांग को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-पंजाब: 17 साल से कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्त हैं अरूसा आलम, केंद्रीय एजेंसियों की जांच रिपोर्ट के बाद लगातार मिलता रहा वीजा

मल्टीप्लेक्स बनने में इसलिए हुई देरी
चंडीगढ़ में नए डिजाइन बनाने के बाद उसे प्रशासन से अनुमति दिलाने में बरसों का समय लग जाता है। केसी का डिजाइन पास करवाने में लगभग 6-7 और नीलम को 10 साल लग गए थे।

किरण सिनेमा निजी प्रॉपर्टी के बावजूद हेरिटेज बिल्डिंग में आने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन की ओर से उस बिल्डिंग का न तो इस्तेमाल किया जा रहा है और न ही मालिक को उसका किराया या खर्च दिया जा रहा है।

मल्टीप्लेक्स बनने से सेक्टर-17 में लौटेगी रौनक
नीलम सिनेमा और केसी थिएटर के मल्टीप्लेक्स बनने के बाद शहर का दिल कहे जाने वाले सेक्टर-17 में फिर रौनक लौटेगी। क्योंकि सिंगल स्क्रीन की वजह से इन थिएटरों में लोगों का आना कम हो गया था। अब लोगों के लिए सेक्टर-17 नई सुविधाओं के साथ आकर्षण का केंद्र बन जाएगा।

ये भी पढ़ें-गर्व की बात: जयपुर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में चंडीगढ़ की काशवी गौतम और आराधना बिष्ट मचाएंगी धमाल

प्रशासन की ओर से केसी सिनेमा और नीलम के मल्टीप्लेक्स डिजाइन को अनुमति दी जा चुकी है। किरण सिनेमा की बिल्डिंग हेरिटेज है, उम्मीद है कि पॉलिसी में संशोधन होने पर उसमें कुछ बदलाव की अनुमति दी जा सकती है। पहले के समय में डिजाइनों को पास करने में काफी लंबा समय लगा है। इसके लिए अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब डिजिटिलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, शायद इससे डिजाइन मंजूर होने के कामों में भी तेजी आएगी।  
-कपिल सेतिया, चीफ आर्किटेक्ट, यूटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed