फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarhs Kashvi Gautam and Aradhana Bisht will perform brilliantly in Challenger Trophy in Jaipur

गर्व की बात: जयपुर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में चंडीगढ़ की काशवी गौतम और आराधना बिष्ट मचाएंगी धमाल

Sun, 24 Oct 2021 01:52 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 24 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

चंडीगढ़ के लिए गर्व की बात है। बेटियां इस बार जयपुर में होने वाली चैलेंजर ट्रॉफी में झंडे गाड़ने को तैयार हैं। शहर की काशवी गौतम और आराधना बिष्ट वहां अपने शानदार प्रदर्शन से प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी। उनके चयन पर यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन ने खुशी जताई है। दोनों को बधाई भी दी है।

विज्ञापन
Chandigarhs Kashvi Gautam and Aradhana Bisht will perform brilliantly in Challenger Trophy in Jaipur
काश्वी गौतम और आराधना बिष्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीसीसीआई की ओर से 2 नवंबर से जयुपर में शुरू होने वाली वुमन चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-19 के लिए शहर की काशवी गौतम और आराधना बिष्ट का चयन हुआ है। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के अध्यक्ष संजय टंडन ने बीसीसीआई को बताया कि चयनित दोनों खिलाड़ियों को 25 अक्तूबर को जयपुर में रिपोर्ट करना है। इसके बाद उन्हें एक सप्ताह के क्वारंटाइन से गुजरना होगा। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तैयारियों के बीच यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने नेशनल स्तर के इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़ के दोनों महिला खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे शहर की लड़कियों में क्रिकेट के प्रति जागरूकता आएगी। उनके चयन से घरवालों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-पंजाब: 17 साल से कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्त हैं अरूसा आलम, केंद्रीय एजेंसियों की जांच रिपोर्ट के बाद लगातार मिलता रहा वीजा
विज्ञापन


बेहतरीन ऑलराउंडर हैं काशवी
सेक्टर- 26 स्थित खालसा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा काशवी गौतम सेक्टर- 37 में रहती हैं। इस महिला क्रिकेटर ने यूटीसीए महिला डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉक जोन की कप्तानी की थी। इस दौरान काशवी ने तीन मैचों में 62 रन बनाए थे और गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट चटकाए थे। वहीं, हाल ही में संपन्न हुई महिला अंडर- 19 में वर्षा बाधित टूर्नामेंट में काशवी ने दो मैच खेलकर तीन विकेट लिए थे, जबकि एकमात्र पारी में निचले क्रम पर खेलते हुए 11 रन बनाए थे। काशवी ने गत सीजन दुबई में आयोजित किए गए महिलाओं के आईपीएल में ट्रेब्लेजर्स टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-अमृतसर: डॉक्टर को धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी लेने आया था गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा, पुलिस ने दबोचा

डोमेस्टिक टूर्नामेंट की विजेता टीम की कप्तान रही आराधना
जीरकपुर की रहने वाली और खालसा कॉलेज सेक्टर- 26 में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आराधना बिष्ट भी यूटीसीए डोमेस्टिक टूर्नामेंट की विजेता रॉक जोन टीम की कप्तान रही हैं। बिष्ट ने तीन मैचों में 82 रन जड़े, जबकि दो विकेट भी चटकाए थे। बीसीसीआई अंडर-19 टूर्नामेंट में खेली दो पारियों में 101 रन बनाए थे, जबकि 5 विकेट चटकाने में कामयाब रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed