फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Chief Minister, BJP Pilaagi bitter pill, the Ministry of Prisoners Make Chautala

मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा पिलाएगी कड़वा घूंट, चौटाला कैदियों का मंत्रीमंडल बना लें

Sun, 12 Oct 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 12 Oct 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
लाडवा। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने थानेसर से कांग्रेस प्रत्याशी लाडवा से कैलाशो सैनी के समर्थन में जनसभाएं आयोजित कर मतदान की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री तो दूर विधायक भी नहीं बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि चौटाला को जेल में मुख्यमंत्री की शपथ लेने का इतना ही शौक है तो कैदियों का मंत्रीमंडल बना लें और उनका मुख्यमंत्री बन जाए।

उन्होंने कहा कि इनेलो ने शासनकाल में एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिससे वह जनता से वोट लेने के हकदार हो। उन्होंने कहा कि लाडवा से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशो सैनी को हलके की जनता द्वारा दी गई एक-एक वोट कैलाशो सैनी के साथ-साथ उनको भी हासिल होगी, वह तीसरी बार मुख्यमंत्री बनकर यहां की जनता द्वारा दी गई एक-एक वोट का कर्ज चुकाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार बदलते उन्होंने भी कई बार देख है, लेकिन जितनी जल्दी भाजपा की सरकार फेल हुई, उतनी कभी कोई सरकार आजतक फेल नहीं हुई।

सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने लोगों को महंगाई कम करने का झूठ बोला और सत्ता मिल गई तो कड़वी घूंट पिलाने की बात कहकर महंगाई बढ़ा दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा किसानों हितैषी होती तो धान का निर्यात न रोकती और अभी तक किसानों को सूखे का मुआवजा मिल गया होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनेलो ने हमेशा जनता को गुमराह कर वोट हासिल की, लेकिन कांग्रेस विकास के नाम पर जनता के बीच वोट मांगने जा रही है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने ही वृद्धावस्था पेंशन दो सौ रुपये से एक हजार रुपये की और एक नवंबर से 1500 रुपये हो जाएगी। तीसरीं बार मुख्यमंत्री बना दो एक जोटा और मार दूंगा।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोगों ने विभिन्न पार्टियों को छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

इस मौके पर मेवा सिंह, कुलविंद्र सिंह खैरा, तेजपाल मथाना, मान सिंह पंजेटा, सरपंच रवि गुढ़ा, सरपंच नसीब सिंह लोहाड़ा, सरपंच संजीव मंगोली रांगडान, दलबीर सिंह, रुबल शर्मा, पवन कंसल, हरप्रीत सिंह चीमा, भगवंत सिंह विर्क, उषा रानी, राकेश सैनी, कपिल शर्मा ईशरगढ़ समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक जेल में सीएम बनना चाहता है दूसरे का पता नहीं : हुड्ड़ा

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनका कुरुक्षेत्र से गहरा नाता है और पवन गर्ग विकास का नाम है।

थानेसर से कांग्रेस को पड़ने वाली वोट विकास की वोट है, जा सीएम सीट को पक्का करेगी। सीएम ने कहा कि पवन गर्ग ईमानदार व सच्चा जनसेवक है और अब जनता को फैसला करना है कि वह रैली-थैली वाली पार्टी को चुनती है, दल-बदलुओं को या फिर प्रदेश की सेवा कर रही कांग्रेस को।

हुड्डा ने उपस्थित जनसमूह को खुले मंच से कहा कि तीसरी बार सरकार आने पर फिर से पेंशन का एक जोटा और लगा दूंगा।

मोदी पर हमला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने पर बीजेपी ने कहा था कि अच्छे दिन आने वाले है, लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी तारीख कौन सी है हरियाणा सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक का ख्वाब है कि वह जेल से सीएम की शपथ लें, दूसरी पार्टी ने तो भानुभति कुनबा को जोड़ रखा है, जिन्हें अपने सीएम का भी पता नहीं है।


इस अवसर पर दिल्ली कांग्र्रेस कमेटी प्रदेषाध्यक्ष हरमिंदर सिह लवली, मेवा सिंह,राय साहब शर्मा, दीनानाथ अरोडा, परवेश राणा, बिमला सरोहा, रीना वाल्मीकि, सुनिता नेहरा, शमशेर कश्यप, गौरव ,शमशेर सिंह जौली, विवेक भारद्वाज, रामचंद्र पूर्व सरंपच, विनोद गर्ग,  राजेश सिंगला और शगुन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed