फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The carriers broke the car Glass taken stereo

हुड़दंगबाजों ने तोड़ा कार का शीशा, स्टीरियो ले गए

Wed, 25 Dec 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
The carriers broke the car Glass taken stereo
चंडीगढ़। मनीमाजरा इंदिरा कालोनी में सोमवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने मकान नंबर 2395 में रहने वाले रामकिशन की मारुति 800 कार के शीशे तोड़कर स्टीरियो और टूल किट चोरी कर ली। रामकिशन ने बताया कि वह मैकेनिक का काम करता है, उसकी कार में ही जर्मन टूल किट थी, जो चोरों ने निकाल ली, टूल किट की कीमत 5 हजार रुपये है।
विज्ञापन

सत्यमेव जयते वेलफेयर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट जयभाई ने बताया कि रविवार को कुछ लड़के पार्क में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उन्हें वहां से भगाया भी गया। कार मेरे घर के बाहर खड़ी थी। शायद वे लड़के उनकी कार समझकर तोड़ गए। एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार सैनी ने कहा कि पिछले महीने भी फाटक वाली गली में कारों के शीशे तोड़कर सामान चोरी किया गया था। पुलिस को रात की पेट्रोलिंग के लिए सादे कपड़ों में टीम गठित करनी चाहिए ताकि चोरों को आसानी से पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed