फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The car hit a car parked at a red light, the airbags opened

Chandigarh News: लाल बत्ती पर खड़ी कार में गाड़ी ने मारी टक्कर, एयरबैग खुले

Mon, 16 Jun 2025 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The car hit a car parked at a red light, the airbags opened
चंडीगढ़। सेक्टर 21/34 के पिकाडली चौक के लाइट पॉइंट पर देर रात करीब तीन बजे लाल बत्ती पर खड़ी एक कार में तेज रफ्तार गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई मीटर तक दूर तक घसीटती चली गई और क्षतिग्रस्त होने से उसके एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। कार चालक सुनील ने बताया कि वह सेक्टर-16 में बिजली विभाग का कर्मचारी है। वह किसी काम से गया था और रात को वापस घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह पिकाडली लाइट पॉइंट पर लाल बत्ती होने पर खड़ा होकर हरी बत्ती का इंतजार कर रहा था तो तभी पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयरबैग खुल गए। एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई। इसके बाद हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed