{"_id":"583d697e4f1c1b051cde5f94","slug":"the-bomb-was-checking-on-a-rumor-from-the-amarnath-express-1-6-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की अफवाह पर हुई चेकिंग तो अमरनाथ एक्सप्रेस से मिले 16 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की अफवाह पर हुई चेकिंग तो अमरनाथ एक्सप्रेस से मिले 16 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 05:13 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : pti
रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि जम्मूतवी-पटना के बीच चलने वाली रचना एक्सप्रेस ट्रेन में बम की अफवाह होने पर बोगियों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशनों पर भी खड़ी ट्रेनों की चेकिंग की गई। अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से एक व्यक्ति के पास से सोलह लाख रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
सभी नोट पांच सौ और एक हजार के थे। उक्त व्यक्ति को करेंसी समेत लोकल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। डीआरएम ने बताया कि डिवीजन के सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं।
विज्ञापन