फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The body of the young man came to Iraq, ancestral rites in the village

इराक आया युवक का शव, पैतृक गांव में संस्कार

Sat, 13 Sep 2014 12:32 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 13 Sep 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। लगभग दो महीने पहले इराक में मारे गए गांव झांसा के युवक सुरेश कुमार के शव का अतिंम संस्कार शुक्रवार कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव वासियों के अलावा प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार हरबंस लाल शर्मा भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शर्मा ने बताया कि इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े व परिवार की मदद के लिए आला अधिकारियों को लिखित में भेजा गया है जिसके बाद उन्हें सरकारी सहायता दी जाएगी।

चचेरे भाई मंगू पाल ने बताया सुरेश का शव इराक से वीरवार आधी रात दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा था। पाल ने बताया कि लगभग 15 महीने पहले सुरेश अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिये काम की तलाश में इराक गया था।
विज्ञापन


जहां वह एक कपंनी में काम कर रहा था। गत 21 जुलाई  को परिवारिक सदस्यों को फोन के जरिये सुरेश की मौत की  सूचना मिली थी, जिसके बाद परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार होने की बात कही थी मां व पत्नी को
पिछले दो महीनों से उसकी पत्नी व मां सुरेश के बीमार होने की बात कही जा रही थी। बताया गया है कि सुरेश से दो माह से उसकी मां और पत्नी से बात नहीं होने पर उन्हें कहा था वह अभी बीमार है, जिसके कारण उससे बातचीत नहीं हो सकती। लेकिन शनिवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा। परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। यह देख सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed