फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Uncle murders nephew over land dispute in Firozpur

जमीनी विवाद में हत्या: ताया ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 15 Sep 2026 05:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 05:37 PM IST
सार

जसविंदर सिंह का अपने छोटे भाई के साथ कुछ मरले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जसविंदर सिंह ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Uncle murders nephew over land dispute in Firozpur
गुरविंदर सिंह, मृतक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव मंसूर देवा वाला कलां में मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन




साल 2007 में की थी साले की हत्या 
मृतक के ताया जसवंत सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई जसविंदर सिंह का अपने छोटे भाई के साथ कुछ मरले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते जसविंदर सिंह ने अपने भतीजे गुरविंदर सिंह (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जसविंदर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वर्ष 2007 में उसने अपने साले की भी गोली मारकर हत्या की थी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 
जसवंत ने बताया कि कई बार पुलिस को शिकायत देने के बाद जसविंदर की रिवॉल्वर जमा करवाई गई थी, लेकिन बाद में वह किसी तरह उसे वापस ले आया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह और थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक की मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी जसविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed