फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The arbitrariness of the mobile team ... returned after vaccinating a few shopkeepers

मोबाइल टीम की मनमानी... चंद दुकानदारों को टीका लगाकर लौट आई

Fri, 20 Aug 2021 01:59 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of the mobile team ... returned after vaccinating a few shopkeepers
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर मोबाइल टीम का संचालन किया जा रहा है। लेकिन कई जगहों पर मोबाइल टीम की मनमानी से लोग दु:खी होने लगे हैं। ऐसी ही घटना बुधवार को सेक्टर- 36 के मार्केट में हुई। यहां मार्केट एसोसिएशन के विशेष आग्रह पर मोबाइल टीम भेजी गई थी, लेकिन टीम तय समय तक रुकने की बजाय मौके पर उपलब्ध चंद दुकानदारों को टीका लगाकर लौट गई। मार्केट के प्रधान ने कुछ देर और रुकने का आग्रह भी किया, लेकिन उनकी बात दरकिनार कर दी गई।
विज्ञापन

मार्केट प्रधान अनुज सहगल ने बताया कि बुधवार को मोबाइल टीम ने लगभग 30 लोगों को टीका लगाया और जाने लगी। ये देखकर टीम को कुछ देर और रुकने को कहा गया, ताकि बचे हुए दुकानदारों को टीकाकरण की सूचना दी जा सके। लेकिन टीम ने रुकने से इनकार कर दिया और टीकाकरण के लिए सेक्टर- 35 डिस्पेंसरी आने को कहकर चली गई। दुकान छोड़कर जाने में हो रही परेशानी को ध्यान में रखकर मोबाइल टीम बुलाई गई थी, उसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

कोट
मोबाइल टीम के साथ डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। विशेष रूप से सेक्टर- 36 मार्केट में मोबाइल टीम भेजी गई थी। ऐसे में वहां न रुकने का कारण समझ नहीं आ रहा। इस संबंध में ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर से जानकारी ली जाएगी। मार्केट के दुकानदारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के अनुसार वहां फिर से मोबाइल टीकाकरण टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. रमिता ढ़िल्लन, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर- 35 डिस्पेंसरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed