{"_id":"5ef758a08ebc3e4324627439","slug":"the-agenda-will-come-again-for-advertising-on-55-toilets-chandigarh-news-pkl3794813109","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 टॉयलेट पर विज्ञापन के लिए फिर आएगा एजेंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 टॉयलेट पर विज्ञापन के लिए फिर आएगा एजेंडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के 55 टॉयलेट इमारत पर विज्ञापन के लिए किसी कंपनी के न आने से नगर निगम ने पॉलिसी में थोड़ा बदलाव किया है। अब निगम सात की जगह केवल 3 साल का ही अनुभव मांगेगा। वहीं, नगर निगम रिजर्व प्राइज 2 हजार रुपये प्रति स्क्वायर फुट में 50 प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव सदन की बैठक में लेकर आ रहा है। नगर निगम के 55 टॉयलेट पर कुल 11 हजार 304 स्क्वायर फीट जगह है।
ये टॉयलेट शहर के प्राइम लोकेशन पर बने हैं। इन पर विज्ञापन के लिए कई बार टेंडर किए गए, लेकिन कोई कंपनी नहीं आई, जबकि इन विज्ञापनों से निगम को लगभग 2 करोड़ का रेवेन्यू आना है। कोरोना के चलते मार्केट में मंदी की वजह से अब निगम भी अपनी पॉलिसी में बदलाव करने के पक्ष में है। सोमवार को सदन से सहमति मिली तो पॉलिसी बदलकर टेंडर किया जाएगा। आठ साल पहले तक नगर निगम पब्लिक टायलेट पर विज्ञापन करने की मंजूरी उस कंपनी को दे देता था जो पब्लिक टायलेट का रखरखाव करती थी। अब आरडब्ल्यूए या एमडब्ल्यूए टॉयलेट का रखरखाव कर रहा है, इसलिए कंपनी को केवल विज्ञापन ही देखना है। इस समय नगर निगम ने पब्लिक टायलेट का रखरखाव करने वाली एसोसिएशन का मासिक शुल्क भी बढ़ा दिया है।