फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administrator gave a big message through the Rose Festival... announced the promotion of greenery and young talent.

Chandigarh News: रोज फेस्टिवल से प्रशासक ने दिया बड़ा संदेश... हरियाली और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की घोषणा

Sat, 21 Feb 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The administrator gave a big message through the Rose Festival... announced the promotion of greenery and young talent.
विज्ञापन


चंडीगढ़। शहर की हरियाली को नई पहचान देने और युवाओं को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ सेक्टर-16 के जाकिर हुसैन रोज गार्डन में 54वें रोज फेस्टिवल 2026 की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ के करीब 1900 छोटे-बड़े पार्कों को सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए अतिरिक्त फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हर पार्क को व्यवस्थित और विकसित करने से लोगों को अपने घर के पास ही प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके साथ नगर निगम को निर्देश दिए कि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पार्कों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ अपनी हरियाली और सुव्यवस्थित वन क्षेत्र के कारण देश में अलग पहचान रखता है जिसे और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने रोज फेस्टिवल को केवल फूलों का उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति और विविधता का संगम बताया। रोज गार्डन में 800 से अधिक किस्मों के गुलाब हैं, जिनमें कई पौधे 68 वर्षों से खिले हुए हैं। उन्होंने एमएस रंधावा के योगदान को भी याद किया।
विज्ञापन

युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए 10 लाख रुपये का विशेष प्रावधान करने की घोषणा की गई। साथ ही स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। प्रशासक ने लगातार दूसरे वर्ष फेस्टिवल को जीरो बजट और जीरो वेस्ट मॉडल पर आयोजित करने के लिए नगर निगम की सराहना भी की। कार्यक्रम में प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed