फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administration will form a committee to resolve the issues of traders.

Chandigarh News: व्यापारियों के मुद्दों के समाधान को प्रशासन बनाएगा समिति

Sun, 21 Dec 2025 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
The administration will form a committee to resolve the issues of traders.
चंडीगढ़। शहर के व्यापारियों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों के समाधान के लिए प्रशासन जल्द ही एक समिति का गठन करेगा। वैट, बिल्डिंग बायलॉज और अन्य व्यापारिक समस्याओं को लेकर यह समिति बनाई जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 जनवरी से पहले समिति का गठन पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने बताया कि पिछले दिनों राज्यपाल के साथ हुई बैठक के बाद समिति बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से प्रशासन के अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत चल रही है। व्यापार मंडल को भरोसा है कि 15 जनवरी से पहले समिति बन जाएगी। समिति बनने में जितना समय लगेगा, व्यापारियों की मांगों पर रिपोर्ट तैयार होने में भी वक्त लग जाएगा।
विज्ञापन


समिति बनने के बाद वह अलग अलग मुद्दों की समीक्षा करेगी। हर समस्या को अलग रूप से देखा जाएगा। व्यापारियों से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का आकलन किया जाएगा। इसके बाद समिति अपनी सिफारिशें तैयार करेगी। इन सिफारिशों को प्रस्ताव के रूप में प्रशासक को भेजा जाएगा। प्रशासक की मंजूरी के बाद इन पर अमल किया जाएगा। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा का कहना है कि इससे व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकेगा। वैट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए ओटीएस लागू हो सकेगा। बिल्डिंग बायलॉज को लेकर भी स्पष्ट दिशा मिलेगी। छोटे कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में छोटे और बड़े मिलाकर करीब 35 हजार कारोबारी हैं। ये कारोबारी करीब 80 बाजारों में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। लंबे समय से व्यापारी चाहते हैं कि उनकी समस्याओं को एक मंच पर सुना जाए। व्यापार मंडल का मानना है कि प्रशासन और व्यापारियों के बीच बेहतर संवाद बनेगा। इससे नीतियां व्यावहारिक होंगी। कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। शहर के व्यापारिक माहौल में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article