फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administration started a massive awareness campaign regarding Corona

कोरोना को लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर शुरू किया जागरूकता अभियान

Sun, 27 Dec 2020 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
The administration started a massive awareness campaign regarding Corona
चंडीगढ़। शहरवासी कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने में ढील बरतने लगे हैं। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। अगले एक हफ्ते तक नुक्कड़ नाटक और साइक्लोथॉन से लोगों को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने अभियान की शुरुआत शनिवार को शहर के तीन स्थानों पर नुक्कड़ नाटक से किया। रविवार को एक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। इसमें शहर के डीसी मनदीप सिंह बराड़ व चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह साइक्लोथॉन सेक्टर-42 की न्यू लेक से सुबह 11 बजे शुरू होगा, जो दक्षिण के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर-42 में एसडीएम ऑफिस में करीब एक बजे खत्म होगा। प्रशासन इस साइक्लोथॉन का आयोजन मोहाली के सोहाना अस्पताल के सहयोग से आयोजित कर रहा है। साइकिल रैली के माध्यम से प्रशासन लोगों को कोरोनावायरस को लेकर ढील नहीं बरतने और नए स्ट्रेन को लेकर सतर्क रहने के लिए जागरूक करेगा। इसके अलावा रविवार को सेक्टर-34 स्थित मेन बूथ मार्केट, सेक्टर-42 के एसडीएम ऑफिस और सेक्टर-43 के बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed