फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The administration broke the hope...the troubled people started filling the potholes themselves.

Chandigarh News: प्रशासन ने तोड़ी उम्मीद...परेशान लोगों ने खुद गड्ढे भरने किए शुरू

Sun, 17 Sep 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The administration broke the hope...the troubled people started filling the potholes themselves.
जीरकपुर। शहर की सभी सड़कों की हालत दयनीय है लेकिन वीआईपी रोड की हालत बदतर हो चुकी है। ट्रिपल-सी के सामने कुछ दिन पहले सड़क बनाने के लिए सड़क खोदी गई थी लेकिन बरसात के बाद वहां पानी भर गया है। यहां सड़क तो दिखाई ही नहीं दे रही। अब लोगों ने फुटपाथ को ही सड़क बना लिया है। हालांकि कुछ लोगों ने सड़क पर खुद ही मिट्टी व रोड़ी डालनी शुरू कर दी है ताकि के कम से कम वाहनों को नुकसान हो, क्योंकि प्रशासन कब सड़क बनाएगा यह तो पता ही नहीं। पिछले ढाई साल से शहर की एक भी सड़क नहीं बनी है बल्कि जो थोड़ी-बहुत सड़क ठीक थी उसकी भी प्रशासन ने उखाड़कर हालात और बदतर कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने तो अब प्रशासन से उम्मीद ही छोड़ दी है क्योंकि लोगों द्वारा हर तरह से गुहार लगाकर देख ली है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके अलावा सीवरेज की सफाई के लिए वीआईपी रोड करीब गड्ढे खोदकर सफाई की जा रही है। जिनमें पानी भर गया है जिनकी गहराई करीब दो से ढाई फीट है और यह गड्ढे खुले पड़े हैं। जिनमें बरसात का पानी भरने से हादसों का खतरा बना हुआ है क्योंकि किसी भी गड्ढे को ढका या बेरिकेड नहीं लगा रखा। रात के अंधेरे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


बॉक्स
सड़क के गड्ढों में लगा रखी हैं झाड़ियां
ढकोली की ग्रीन वेली सोसाइटी को जाने वाली सड़क की बात करें तो यहां करीब आधे किलोमीटर सड़क के बीचों-बीच बनी ड्रेन के सारे ढक्कन टूट गए हैं। हादसों से बचने के लिए लोगों ने यहां झाड़ियां लगा दी हैं ताकि लोगों को पता लग सके के यहां पर गड्ढे हैं। क्योंकि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्थानीय लोगों ने इन गड्ढों को जल्द भरने की मांग की है जबकि नगर परिषद इसमें सक्षम है लेकिन राजनीति के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कोट्स
ड्रेन की सफाई के लिए गटर के ढक्कन निकालने के लिए यह गड्ढे खोदे हैं, जिन में पानी भर गया है जबकि काम जारी है। नगर परिषद ने सड़क बनाने के लिए खोदी थी लेकिन बरसात पड़ गई तो काम रोकना पड़ा। पानी सूखते ही सड़क का काम शुरू कर दिया जाएगा। -कुलवंत सिंह, जेई, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed