फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused fired shots at The Willow Cafe and fled, the incident was captured on CCTV

Chandigarh News: दी विलो कैफे में गोली चलाकर भागे आरोपी, घटना सीसीटीवी में कैद

Wed, 19 Feb 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The accused fired shots at The Willow Cafe and fled, the incident was captured on CCTV

विज्ञापन
चंडीगढ़। यहां सेक्टर-10 स्थित दी विलो कैफे में सुरक्षाकर्मी के साथ खाने-पीने आए छह युवकों में से एक ने गोली चला दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। कैफे में काम करने वाले हेड शेफ ने पटाखे की आवाज सुनी थी। इसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए, जिसमें एक युवक पिस्टल निकालकर गोली चलता हुआ नजर आ रहा है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हेड शेफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जीरकपुर की बादल कॉलोनी निवासी बलबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह 2004 से सेक्टर-10 स्थित एससीओ नंबर 1 विलो कैफे में काम कर रहा है। वह हेड शेफ ड्यूटी के तौर पर काम करता है। रविवार को वह ड्यूटी पर तैनात था। शाम करीब 5:00 बजे कैफे में चार युवक खाने-पीने के लिए आए। चारों युवक कैफे में छत पर जाकर टेबल बैठ गए। उन्होंने खाने-पीने के लिए ऑर्डर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दो युवक एक सुरक्षाकर्मी के साथ आए और उनके टेबल पर आकर बैठ गए। सभी टेबल पर बैठ गए और सुरक्षाकर्मी गेट के बाहर खड़ा रहा। बलबीर सिंह ने उनके ऑर्डर के अनुसार खाने-पीने का सामान सर्व कर दिया। करीब 5:35 बजे छत की तरफ से एक पटाका चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनने के बाद बलबीर सिंह रसोई से छत की तरफ भागा। छत पर जाकर देखा तो सुरक्षाकर्मी टेबल के पास खड़ा था और छह युवक टेबल पर बैठे थे। सुरक्षाकर्मी ने फ्लोर से कुछ चीज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलबीर ने शिकायत में कहा कि उसे यह नहीं पता चला कि वह किस चीज की आवाज थी। इसके बाद कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

बॉक्स
सीसीटीवी कैमरे में दिखा गोली चलाते हुए
बलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों से छत की रिकॉर्डिंग चेक की। तब पता चला कि टेबल पर बैठे छह युवकों में से एक छत पर दरवाजे की तरफ कुर्सी पर बैठा था। उसने ब्लैक रंग की हूडी पहनी हुई थी। हूडी पर सफेद रंग के सितारे लगे हुए थे। उस युवक ने चश्मा पहना था। उस युवक ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर किया था।

चंडीगढ़ पुलिस का नहीं था पुलिसकर्मी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के साथ एक सुरक्षाकर्मी भी आया था, जिसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। या तो वह पंजाब पुलिस का मुलाजिम था या फिर किसी और फोर्स का था। हालांकि इतना साफ है कि पुलिसकर्मी चंडीगढ़ पुलिस का नहीं था। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए कैफे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed