{"_id":"6961193181efeca7500d9a53","slug":"the-accused-arrested-in-the-fraud-case-involving-a-former-ig-died-during-treatment-chandigarh-news-c-284-1-ptl1001-10677-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूर्व आईजी के ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूर्व आईजी के ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल से जुड़ी 8.10 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंद्रकांत की शुक्रवार को राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चंद्रकांत सिम कार्ड बेचने का काम करता था और आरोप है कि वह साइबर ठगों को सिम कार्ड मुहैया कराता था, जिनका संबंध दुबई में बैठे किंगपिन से था।
48 वर्षीय चंद्रकांत शूगर और बीपी का मरीज था। उसे 3 जनवरी को पटियाला पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर पटियाला लाया था। अगले दिन उसे अदालत में पेश कर 8 जनवरी तक का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। 5 जनवरी को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया।
चंद्रकांत की जमानत की याचिका अदालत में लंबित थी, और अदालत ने मेडिकल रिकॉर्ड की मांग की थी। हालांकि, इससे पहले ही उसकी हालत नाजुक हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, उसका शव राजिंदरा मोर्चरी में रखा गया है, और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। ब्यूरो