लुधियाना में थार का कहर: पहले रेहड़ी वाले को मारी टक्कर फिर एक्टिवा सवार दंपती को लिया चपेट में, पति की मौके पर मौत, पत्नी घायल
थाना डिविजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। परिवार वाले मुआवजे की मांग कर रहे है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत नगर चौक के पास स्थित ईएसआई अस्पताल के नजदीक शनिवार की देर रात एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने पहले रेहड़ी और बाद में एक्टिवा सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एक्टिवा सवार जवाहर नगर कैंप निवासी हरीश कुमार उर्फ हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सपना घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से लोगों ने घायल सपना को अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उन्हें सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उधर, गुस्साए परिवार वालों ने रविवार को सुबह कोचर मार्केट चौक को पूरी तरह जाम कर दिया। जिससे आवाजाही ठप हो गई। हर व्यक्ति इधर-उधर से वाहन निकालकर मंजिल तक पहुंचने की कोशिश में जुट गया। पुलिस वाले परिवार को मनाने की कोशिश में लगे रहे, जबकि परिवार मुआवजे पर अड़ा रहा। पुलिस ने आश्वासन देकर एक बार धरना खत्म करवाया। जवाहर नगर कैंप निवासी सपना के परिवार वालों ने बताया कि सपना सलेम टाबरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है।
शनिवार की सुबह ही उसे सैलरी मिली थी। वह अपने पति हरीश कुमार उर्फ हैप्पी के साथ रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद निकलवाने जा रहे थे। जहां रास्ते में ईएसआई अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में हैप्पी नीचे गिर गया और कार चालक ने गाड़ी उसके सिर के ऊपर से निकाल दी। हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में सपना के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों का आरोप है कि गाड़ी चालक नशे में था।
चालक इससे पहले कोचर मार्केट में एक गोलगप्पे की रेहड़ी वाले को बुरी तरह से कुचल कर आया था। जिसके बाद वह गाड़ी को और तेजी से भगाने लगा था। रास्ते में एक्टिवा सवार दंपती को चपेट में ले लिया। परिवार का कहना है कि देर रात पुलिस ने कार ड्राइवर को काबू किया था, मगर उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया और उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। थाना डिवीजन नंबर 5 प्रभारी नीरज चौधरी का कहना है कि परिवार से बात की जा रही है। हमने आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है।
चौक पर पड़े ड्रम नीचे गिराकर लगाया जाम
रविवार सुबह परिवार वाले चौकी कोचर मार्केट के बाहर जुटे और उन्होंने चौक पर पड़े ड्रम नीचे गिरा दिए और बैरिकेडिंग कर चौक जाम कर दिया। अगर कोई निकलने की कोशिश भी करता तो उसे निकलने नहीं दिया जाता। परिवारवालों ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक चौक जाम रखा। परिवार की मांग है कि मामला दर्ज किया जाए और मुआवजा दिया जाए।
थाना डिविजन पांच के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी कब्जे में ले ली है। परिवार वाले मुआवजे की मांग कर रहे है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।